वाराणसी ने बनाया नया कीर्तिमान… 20000 हाथों ने आधे घंटे में रोपे 3 लाख पौधे, गिनीज में दर्ज हुआ नाम

वाराणसी में 20 हजार लोगों ने 30 मिनट में 3 लाख से अधिक पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 350 बीघा में विकसित हो रहा यह शहरी वन पर्यावरण और आर्थिक मॉडल बनेगा।

Mar 1, 2026 - 14:52
 0
वाराणसी ने बनाया नया कीर्तिमान… 20000 हाथों ने आधे घंटे में रोपे 3 लाख पौधे, गिनीज में दर्ज हुआ नाम

Uttar Pradesh News: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी, जिसे पौराणिक काल में ‘आनंद-कानन’ कहा जाता था, अब फिर अपने हरित वैभव की ओर बढ़ रही है। गंगा के तट पर बसे सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में वाराणसी नगर निगम ने एक ऐतिहासिक पौधारोपण अभियान चलाकर विश्व कीर्तिमान बना दिया है। इस अभियान में करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और मात्र 30 मिनट में 3 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। पूरे शहर में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है।

350 बीघा में विकसित होगा विशाल शहरी वन
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व में गोद लिए गए डोमरी गांव के पास 350 बीघा क्षेत्र में चलाया जा रहा है। यहां एक बड़ा शहरी वन विकसित किया जा रहा है। जापानी मियावाकी तकनीक से तैयार होने वाला यह वन सामान्य जंगलों की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़ेगा और 30 गुना अधिक घना होगा। यह क्षेत्र भविष्य में ऑक्सीजन बैंक की तरह काम करेगा और गंगा तट के कटाव को भी रोकने में मदद करेगा।

पर्यावरण के साथ आर्थिक मॉडल भी
वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी के अनुसार, यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक स्वावलंबन का भी मॉडल बनेगी। मध्य प्रदेश की MBK संस्था के साथ समझौता किया गया है। अनुमान है कि तीसरे वर्ष से 2 करोड़ रुपये की आय शुरू होगी। पांचवें वर्ष में 5 करोड़ और सातवें वर्ष तक यह आय 7 करोड़ रुपये सालाना हो सकती है।

फलदार, औषधीय और सजावटी पौधों का संगम
इस वन में आम, अमरूद, पपीता, अनार जैसे फलदार पेड़ लगाए गए हैं। अश्वगंधा, शतावरी, गिलोय और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे भी शामिल हैं। गुलाब, चमेली और पारिजात की व्यावसायिक खेती भी होगी।

सिंचाई और देशी प्रजातियों को प्राथमिकता
पौधों की देखभाल के लिए 5 बोरवेल लगाए गए हैं। मार्च से जून तक सप्ताह में तीन बार 45 मिनट सिंचाई की योजना है। महुआ, कचनार, हरसिंगार, शीशम और अर्जुन सहित 27 देशी प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई है। अलग-अलग श्रेणियों में लाखों पौधे रोपे गए हैं, जिनमें छायादार, फलदार और सजावटी पौधे शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।