तमिलनाडु में विजय का खेला… बहुमत से 10 सीटें दूर TVK, टूट के डर से 108 विधायक होटल में किए कैद

TVK Vijay Party: तमिलनाडु चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से दूर है। सरकार बनाने के लिए AIADMK, कांग्रेस और अन्य दलों से समर्थन की कोशिश जारी है। विधायकों को होटल में रखा गया है ताकि एकजुटता बनी रहे और सियासी समीकरण मजबूत हो सकें।

May 6, 2026 - 10:25
 0
तमिलनाडु में विजय का खेला… बहुमत से 10 सीटें दूर TVK, टूट के डर से 108 विधायक होटल में किए कैद

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, जिससे राज्य की राजनीति में सस्पेंस बढ़ गया है। सबसे बड़ा उलटफेर यह रहा कि एक्टर से नेता बने विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पहली बार चुनाव लड़कर ही सबसे बड़ी पार्टी बन गई। अब सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है। इसी बीच, अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए TVK ने सभी 108 विधायकों को महाबलीपुरम के एक होटल में ठहरा दिया है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं। TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। वहीं DMK को 59 सीटें, AIADMK को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं और BJP को सिर्फ 1 सीट मिली है। बाकी 14 सीटें अन्य दलों के पास गई हैं।

होटल में ठहराए गए विधायक, सियासी हलचल तेज
सरकार बनाने की कोशिशों के बीच TVK ने अपने सभी 108 विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित एक होटल में ठहराया है। इसका मकसद विधायकों को एकजुट रखना और किसी भी तरह की टूट-फूट से बचाना है। इस कदम से राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

बहुमत के लिए 12 और विधायकों की जरूरत
विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते हैं, जिसमें से एक सीट उन्हें छोड़नी होगी। साथ ही स्पीकर बनने पर एक विधायक वोट नहीं दे पाएगा। ऐसे में पार्टी को बहुमत के लिए 118 तक पहुंचने के लिए 12 और विधायकों का समर्थन जुटाना होगा।

AIADMK और कांग्रेस से समर्थन की चर्चा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि AIADMK, TVK को समर्थन दे सकती है। बदले में वह उपमुख्यमंत्री पद और अहम मंत्रालय मांग सकती है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के साथ भी बातचीत चल रही है। राहुल गांधी ने विजय से फोन पर बात की है, जिससे गठबंधन की संभावना बढ़ गई है।

अन्य दलों से भी संपर्क जारी
TVK कांग्रेस के अलावा वामपंथी दलों, DMDK, विदुथलाई सिरुथाइगल पार्टी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से भी समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। इन दलों के साथ बातचीत जारी है।

पहली बार जीते विधायक, पार्टी में उत्साह
मंगलवार को विजय ने पार्टी के वैचारिक नेताओं को श्रद्धांजलि दी और नए विधायकों के साथ बैठक की। TVK मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। खास बात यह है कि विजय समेत कई विधायक पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं, जिससे पार्टी में उत्साह का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।