ईरान-इजराइल जंग के बीच राहत… पेट्रोल-डीजल के दाम में आई कमी, जानिए किस शहर में कितना सस्ता हुआ फ्यूल

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के पार पहुंचने के बावजूद देश के कुछ महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

Mar 15, 2026 - 09:55
 0
ईरान-इजराइल जंग के बीच राहत… पेट्रोल-डीजल के दाम में आई कमी, जानिए किस शहर में कितना सस्ता हुआ फ्यूल

दुनिया में इस समय ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसके बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। 15 मार्च को देश के कुछ महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। कहीं कीमतों में हल्की कटौती हुई है तो कहीं मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी तीनों बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर बने हुए हैं, जबकि डीजल की कीमत भी 90 रुपए प्रति लीटर के पार है।

दिल्ली और मुंबई में नहीं हुआ कोई बदलाव
अगर देश के दो बड़े महानगरों दिल्ली और मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं डीजल का दाम 87.67 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा महानगर है जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से कम और डीजल की कीमत 90 रुपए से नीचे है। दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी Mumbai में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां 15 मार्च को पेट्रोल 103.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है।

कोलकाता में पेट्रोल महंगा, चेन्नई में मिली राहत
पूर्वी भारत के बड़े महानगर कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार यहां पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए से बढ़कर 105.45 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यानी कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 92.02 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। वहीं दक्षिण भारत के प्रमुख महानगर चेन्नई में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। यहां पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके बाद पेट्रोल का दाम 100.93 रुपए से घटकर 100.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमत में भी 9 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है और यह 92.48 रुपए से घटकर 92.39 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो तेल की कीमतों में काफी तेजी देखी जा रही है। खाड़ी देशों का कच्चा तेल तेल ब्रेंट क्रूड करीब 103.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 26 फरवरी के बाद से इसमें करीब 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई क्रूड भी महंगा होकर 98.71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इसमें 26 फरवरी के बाद से करीब 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं देखी जा रही है और आने वाले दिनों में भी किसी बड़े ईंधन संकट के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।