बियाह हो गया है… खूबसूरत एंकर को देख मंच पर बोल पड़े पवन सिंह.. किसी और को क्यों ढूंढना, मैं हूं ना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें वह सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के दौरान एक महिला मेजबान को शादी का प्रस्ताव देते नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Feb 4, 2026 - 14:14
Feb 4, 2026 - 14:17
 0
बियाह हो गया है… खूबसूरत एंकर को देख मंच पर बोल पड़े पवन सिंह.. किसी और को क्यों ढूंढना, मैं हूं ना

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर लाइव कार्यक्रम के दौरान एक महिला होस्ट से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत का अंदाज मजाकिया है, लेकिन एक बयान ने लोगों का ध्यान खींच लिया। पवन सिंह ने स्टेज पर ही महिला होस्ट को शादी का प्रस्ताव दे दिया। वीडियो सामने आते ही इसे लेकर बहस शुरू हो गई। कोई इसे मंचीय मजाक बता रहा है तो कोई शादीशुदा कलाकार के ऐसे बयान पर सवाल उठा रहा है।

मंच पर हुआ मजाक या कुछ और
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह सबसे पहले महिला होस्ट से पूछते हैं कि क्या वह शादीशुदा हैं। होस्ट जब ‘नहीं’ कहती हैं तो वह बताती हैं कि उन्हें अपने होने वाले जीवनसाथी में सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाने वाला होना चाहिए। इस पर पवन सिंह तुरंत कहते हैं कि किसी और को ढूंढने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद सामने खड़े हैं। यह सुनते ही मंच पर मौजूद लोग हंसने लगते हैं और तालियां बजने लगती हैं।

पवन सिंह का जवाब और डायलॉग
इसके बाद पवन सिंह मजाकिया लहजे में कहते हैं कि वह भले ही सांवले हों या बहुत सुंदर न हों, लेकिन उनमें संस्कार हैं और वह टिकाऊ हैं। वह कहते हैं कि आज के जमाने में गारंटी नहीं, सिर्फ वारंटी होती है, लेकिन लड़का टिकाऊ होना चाहिए। इस डायलॉग पर दर्शकों की प्रतिक्रिया और तेज हो जाती है। महिला होस्ट भी उसी अंदाज में जवाब देती हैं और आजकल के रिश्तों पर तंज कसती हैं।

शादीशुदा होने पर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद भी शुरू हो गया है। पवन सिंह पहले से शादीशुदा हैं और उनकी दूसरी पत्नी का नाम ज्योति सिंह है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि शादीशुदा होने के बावजूद इस तरह का बयान देना कितना सही है। कुछ यूजर्स इसे सिर्फ स्टेज शो का हिस्सा और मनोरंजन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पवन सिंह के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।

अब तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर पवन सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि यह क्लिप इंटरनेट पर लगातार चर्चा में बनी हुई है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।