ईद की खुशियां बनी मातम... पति ने पत्नी को बेरहमी से मारा, 4 साल के मासूम की चीख से खुला राज

बिहार में आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास शनिवार शाम एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Mar 22, 2026 - 10:24
Mar 22, 2026 - 10:26
 0
ईद की खुशियां बनी मातम... पति ने पत्नी को बेरहमी से मारा, 4 साल के मासूम की चीख से खुला राज

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से ईद के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास शनिवार शाम एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और जिस घर में ईद की खुशियां होनी थीं, वहां मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने आसपास के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप
मृतका की पहचान 24 वर्षीय जेबा परवीन के रूप में हुई है। वह अपने पति मोहम्मद सोनू के साथ पीरबैस मार्केट के पास एक किराए के मकान में रहती थी। शनिवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर सोनू ने धारदार चाकू उठाया और जेबा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने महिला के पेट, गर्दन और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर कमरे में ही गिर गई।

चार साल के बेटे ने दी घटना की जानकारी
घटना के समय घर में मौजूद चार साल का मासूम बेटा डरकर भागा और पास में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंचकर पूरी बात बताई। बच्चे की सूचना पर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेबा को खून से लथपथ हालत में देखा और बिना देर किए उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, जेबा की शादी चार साल पहले सोनू से हुई थी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।