रात में बार-बार लगती है भूख? जानिए इसके कारण और बचाव के आसान तरीके

जानिए आपको रात में भूख क्यों लगती है, इसके कारण जैसे नाइट ईटिंग सिंड्रोम, हार्मोनल असंतुलन और इसे नियंत्रित करने के सरल उपाय।

Apr 15, 2026 - 14:50
 0
रात में बार-बार लगती है भूख? जानिए इसके कारण और बचाव के आसान तरीके

कई लोग दिन में सही तरीके से खाना खाते हैं, फिर भी रात में उन्हें बार-बार भूख लगती है। खासकर जब रात में 2 या 3 बजे आंख खुलती है, तो कुछ खाने का मन करता है। यह समस्या आम लग सकती है, लेकिन अगर यह रोज होने लगे तो चिंता का विषय बन सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कभी-कभी रात में भूख लगना सामान्य है, लेकिन लगातार ऐसा होना शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इसके कारणों को समझना और समय रहते सही कदम उठाना जरूरी है।

रात में भूख लगने का क्या है कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, रात में भूख लगने का मतलब है कि शरीर को उस समय भी ऊर्जा की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसे में दिमाग शरीर को भूख का संकेत देता है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो देर रात तक जागते रहते हैं या उनकी दिनचर्या सही नहीं होती।

क्या यह किसी बीमारी का संकेत है?
कुछ मामलों में बार-बार रात में भूख लगना एक बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसे नाइट ईटिंग सिंड्रोम कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को रात में ज्यादा भूख लगती है और वह बार-बार उठकर खाना खाता है। हालांकि, अगर ऐसा कभी-कभार होता है तो यह सामान्य है, लेकिन रोजाना ऐसा होना इस सिंड्रोम की ओर इशारा कर सकता है।

देर रात तक जागने का असर
डॉक्टर बताते हैं कि जो लोग देर रात तक जागते हैं, उनकी नींद पूरी नहीं होती। इससे शरीर में घ्रेलिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। यह हार्मोन भूख को नियंत्रित करता है। नींद पूरी न होने पर यह बढ़ जाता है, जिससे बार-बार भूख लगने लगती है। अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो इससे मोटापा और लिवर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कैसे करें इस समस्या को कंट्रोल
इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले मानसिक तनाव कम रखें, क्योंकि तनाव भी भूख को बढ़ाता है। दिन में 3 से 4 बार संतुलित भोजन करें और रात का खाना हल्का रखें। साथ ही देर रात तक जागने की आदत को बदलने की कोशिश करें। अगर इन उपायों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।