पहले चाकू से वार, फिर गोली मारकर खत्म कर दिया… मुजफ्फरनगर में युवक की खौफनाक हत्या

मुजफ्फरनगर में एक युवक की प्रेम संबंध के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के परिजनों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

Mar 24, 2026 - 11:21
 0
पहले चाकू से वार, फिर गोली मारकर खत्म कर दिया… मुजफ्फरनगर में युवक की खौफनाक हत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का एक विवाहित महिला के साथ संबंध था, जिसकी वजह से महिला के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।

धारदार हथियार से हमला, फिर मारी गोली
यह घटना भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव की है। सोमवार रात युवक अक्षय खेत से घर लौट रहा था, तभी गांव के ही मनोज, युवांक और वरध ने उसे घेर लिया। आरोप है कि पहले उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया और जब वह बचकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रेम संबंध बना विवाद की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अक्षय का गांव की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। जब महिला के परिवार को इस बात का पता चला, तो घर में तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही उस महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही महिला के परिजन अक्षय से नाराज थे और उसे नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे।

परिवार ने बताया पूरा घटनाक्रम
मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई खेत से गन्ना लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे घेरकर हमला किया गया। पहले धारदार हथियार से हमला किया गया और जब वह जान बचाकर भागने लगा तो उसे गोली मार दी गई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और जल्द ही सभी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।