लंदन में सड़क हादसे का शिकार हुए मंज मुसिक, ज़ी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्मेंस रद्द
ब्रिटिश-भारतीय गायक मंज म्यूजिक लंदन में एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। ज़ी सिने अवार्ड्स 2026 में मुंबई में होने वाला उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल, जो अपने स्टेज नेम मंज मुसिक के नाम से मशहूर हैं, लंदन में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई में होने वाले एक बड़े अवॉर्ड शो में परफॉर्म करना था, लेकिन दुर्घटना के कारण उनकी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी। मंज पूर्व में मशहूर बैंड RDB के मुख्य गायक रह चुके हैं और अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
ज़ी सिने अवॉर्ड्स में देना था धमाकेदार परफॉर्मेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के बाद मंज को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वह मुंबई में होने वाले Zee Cine Awards 2026 में परफॉर्म करने वाले थे। ‘स्वैग मेरा देसी’ और ‘लाल घाघरा’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर मंज अपने भांगड़ा और अर्बन हिप-हॉप स्टाइल से दर्शकों का दिल जीतने वाले थे, लेकिन हादसे के चलते यह कार्यक्रम अब संभव नहीं हो पाएगा।
आरडीबी के साथ बनाई खास पहचान
ब्रैडफोर्ड में जन्मे मनजीत सिंह राल ने अपने भाइयों कुलदीप राल (कुली) और सुरजीत सिंह के साथ मिलकर आरडीबी (रिदम, ढोल, बेस) की शुरुआत की थी। 2000 के दशक की शुरुआत में बने इस ग्रुप ने बॉलीवुड और इंटरनेशनल म्यूजिक का अनोखा मेल पेश किया। शुरुआती दिनों में मंज गुरुद्वारों में गाया करते थे। बाद में आरडीबी के जरिए उन्होंने ब्रिटेन और भारत के संगीत को जोड़ते हुए प्रवासी संगीत को नई पहचान दी।
2012 में बड़े भाई का निधन, फिर शुरू किया सोलो करियर
आरडीबी ने स्नूप डॉग, टी-पेन और लुडाक्रिस जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भी काम किया और ‘देसी कूल’ स्टाइल के लिए मशहूर हुए। लेकिन 2012 में बड़े भाई कुलजीत सिंह राल उर्फ कुली राल के निधन से ग्रुप को बड़ा झटका लगा। इसके बाद 2014 में मंज ने सोलो करियर शुरू किया और अपना लेबल ‘म्यूजिक वन ग्लोबल’ लॉन्च किया। उन्होंने ‘व्हिसल बजा’ और ‘लाल घाघरा’ जैसे बॉलीवुड हिट गाने दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
