LU गंगा हॉस्टल में फिर बिगड़ी छात्रा की तबीयत, मौके पर पहुंचे कुलपति… मेस खाने पर भड़कीं छात्राएं

लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में मेस का खाना खाने से कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Feb 26, 2026 - 14:54
 0
LU गंगा हॉस्टल में फिर बिगड़ी छात्रा की तबीयत, मौके पर पहुंचे कुलपति… मेस खाने पर भड़कीं छात्राएं

Uttar Pradesh News: लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस स्थित गंगा हॉस्टल में मेस के खाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार सुबह एक और छात्रा बीमार पड़ गई, जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। मौके पर कुलपति और प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। लगातार बिगड़ती सेहत और खराब खाने की शिकायतों को लेकर छात्राएं फिर से विरोध पर उतर आईं। छात्राओं का आरोप है कि मेस में दूषित भोजन परोसा जा रहा है, जिससे कई छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।

दाल में कीड़े होने का आरोप, छात्रा बेहोश हुई
बताया गया कि बुधवार दोपहर लॉ फैकल्टी की फाइनल ईयर की छात्रा मेघना शाह ने मेस का खाना खाया था। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं और वह बेहोश हो गईं। साथी छात्राओं ने उन्हें संभाला। मेघना का आरोप है कि दाल में कीड़े थे और खाने का स्वाद भी खराब था। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। देर रात एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। गुरुवार सुबह फिर एक छात्रा बीमार पड़ने से मामला और गंभीर हो गया।

समय पर डॉक्टर न मिलने से छात्राओं में नाराजगी
छात्राओं ने बताया कि घटना की सूचना वार्डन जहान्वी और हॉस्टल प्रोवोस्ट नीतम सिंह को दी गई थी, लेकिन समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सका। उनका कहना है कि मेस की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। छात्राओं ने सुरक्षित माहौल, साफ भोजन और आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन और धमकी के आरोप
छात्राओं ने आरोप लगाया कि जब वे दूषित भोजन के खिलाफ धरने पर बैठीं, तब हॉस्टल प्रोवोस्ट ने उन्हें धमकाया। इससे छात्राओं में और आक्रोश फैल गया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, विरोध जारी रहेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का बयान
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीमार छात्रा को डॉक्टर से दिखाया गया है और मेडिकल सुविधा दी गई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है, उसे केवल एंजाइटी की शिकायत है। उन्होंने कहा कि मेस के खाने की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और छात्रों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।