कानपुर में मंदिर के महंत की सरेराह पिटाई, मीट खाते वीडियो वायरल होने के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

कानपुर में भूतेश्वर मंदिर के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू महाराज का मीट खाते वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया और मामले की जांच जारी है।

Mar 9, 2026 - 10:29
 0
कानपुर में मंदिर के महंत की सरेराह पिटाई, मीट खाते वीडियो वायरल होने के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मंदिर के महंत की बीच सड़क लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि महंत पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मीट की दुकान पर मीट खाते हुए दिखाई दे रहे थे। जैसे ही यह वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि जब महंत सड़क पर नजर आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा लोगों का गुस्सा
बताया जा रहा है कि यह मामला कानपुर के इंदिरा नगर थाना कल्याणपुर क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले इलाके की एक चर्चित मीट की दुकान में एक महंत के मीट खाते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह खबर फैलते ही कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के भक्तों में नाराजगी बढ़ गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर सवाल भी उठाए थे।

भूतेश्वर मंदिर के महंत बताए जा रहे हैं आरोपी
वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को कानपुर के भूतेश्वर मंदिर के महंत बताया जा रहा है। उनका नाम श्री प्रशांत गिरी जी महाराज उर्फ गोलू महाराज बताया गया है, जो मंदिर की आरती समिति के प्रमुख भी बताए जाते हैं। बताया जा रहा है कि जब से उनका वीडियो वायरल हुआ था, तब से कई लोग उन्हें तलाश रहे थे। जैसे ही वह सड़क पर दिखाई दिए, लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने भीड़ से निकालकर बचाई जान
घटना के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। गुस्साई भीड़ लगातार महंत को पीट रही थी। इसी दौरान रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महंत को भीड़ से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस कर रही शिकायत का इंतजार
फिलहाल रावतपुर थाना पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए महंत की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर, भूतेश्वर मंदिर के भक्तों में महंत की इस हरकत को लेकर काफी नाराजगी और गुस्सा देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।