प्लीज वीडियो हटा दो, नौकरी चली जाएगी… कानपुर में कॉन्स्टेबल ने ट्रांसजेंडर को किया किस, वायरल होते ही मच गया बवाल

कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में ड्यूटी के दौरान एक कांस्टेबल द्वारा ट्रांसजेंडर महिला को किस करने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई की बात कही है।

Feb 24, 2026 - 10:08
 0
प्लीज वीडियो हटा दो, नौकरी चली जाएगी… कानपुर में कॉन्स्टेबल ने ट्रांसजेंडर को किया किस, वायरल होते ही मच गया बवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर का है, जहां प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की अनुचित हरकत कैमरे में कैद हो गई। एक ट्रांसजेंडर महिला रील बना रही थी, तभी कांस्टेबल ने अचानक उसके गाल पर किस कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

रील बनाते समय हुई घटना, कैमरे में कैद सबकुछ
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के पास पार्किंग क्षेत्र में पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक ट्रांसजेंडर महिला उनके आगे-आगे चलते हुए रील बना रही थी और छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला… गाने पर वीडियो शूट कर रही थी। तभी एक कांस्टेबल अचानक उसके करीब आया और गाल पर चूम लिया। पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी
महिला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्मार्टी कौशल पर अपलोड कर दिया। कुछ ही घंटों में वीडियो हजारों लोगों तक पहुंच गया और बड़ी संख्या में लाइक्स, शेयर और कमेंट आने लगे। कई यूजर्स ने इस हरकत की निंदा करते हुए इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल ने खुद को पहचानते हुए उसी पोस्ट पर कमेंट किया कि “ये मैं ही हूं, मुझे बहुत परेशानी हो रही है, नौकरी पर बात आ गई है, कृपया वीडियो डिलीट कर दो।” जब वीडियो नहीं हटाया गया तो उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट “sandeepkumar120799” डिलीट कर दिया। Instagram पर यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई, पुलिस ने दिया बयान
घटना रविवार को हुई, जब मंदिर में हजारों श्रद्धालु प्रीतिभोज में पहुंचे थे और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात थी। एसीपी अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि संबंधित कांस्टेबल ग्वालटोली थाने में नियमित तैनात नहीं है और संभवतः अतिरिक्त ड्यूटी पर आया था। पुलिस वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि कर रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस महकमे में भी चर्चा छेड़ दी है और लोग सवाल कर रहे हैं कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा कर्मियों का ऐसा व्यवहार कितना उचित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।