बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस खत्म… पहले मैच में खेलेंगे या नहीं, जानिए पूरी सच्चाई

जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और आईपीएल 2026 के पहले मैच में खेलेंगे। CoE जाने की असली वजह फिटनेस ट्रेनिंग थी। जानिए बुमराह की फॉर्म, इंग्लैंड दौरे की तैयारी और मुंबई इंडियंस के लिए उनकी वापसी क्यों है बड़ी राहत।

Mar 26, 2026 - 09:25
 0
बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस खत्म… पहले मैच में खेलेंगे या नहीं, जानिए पूरी सच्चाई

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर हाल ही में फिटनेस को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं। खबर थी कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, क्योंकि वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे थे। हालांकि अब नई रिपोर्ट्स में साफ हो गया है कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और आईपीएल 2026 के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे। उनके CoE जाने के पीछे की असली वजह भी सामने आ गई है, जो मुंबई इंडियंस और फैंस दोनों के लिए राहत भरी खबर है।

फिटनेस बनाए रखने के लिए गए थे CoE
रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह किसी चोट की वजह से नहीं बल्कि अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ को बेहतर बनाए रखने के लिए CoE पहुंचे थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने खास योजना के तहत उन्हें वहां ट्रेनिंग के लिए भेजा था, ताकि वह आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें।

इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखकर बना प्लान
बताया जा रहा है कि बुमराह का यह ट्रेनिंग प्लान जुलाई में होने वाले भारत के इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती बीसीसीआई, इसलिए पहले से ही उनकी तैयारी पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

IPL के पहले मैच में खेलेंगे बुमराह
रिपोर्ट के अनुसार बुमराह CoE में गेंदबाजी अभ्यास जारी रखेंगे और जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएंगे। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। ऐसे में उनका उपलब्ध होना टीम के लिए बड़ी राहत की बात है।

शानदार फॉर्म में हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। भारत ने यह मुकाबला 96 रनों से अपने नाम किया था।

मुंबई इंडियंस को मिलेगा बड़ा फायदा
बुमराह का पहले मैच से ही खेलना मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन छठी ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। बुमराह अब तक आईपीएल में 186 विकेट ले चुके हैं और वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड से सिर्फ 9 विकेट दूर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।