30 रुपये के लालच में गैस की कालाबाजारी… घर से 32 सिलेंडर बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हापुड़ के असौड़ा गांव में प्रशासन ने छापेमारी कर एक घर से 32 गैस सिलेंडर बरामद किए और कालाबाजारी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया।

Mar 13, 2026 - 14:40
 0
30 रुपये के लालच में गैस की कालाबाजारी… घर से 32 सिलेंडर बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में प्रशासन ने अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के असौड़ा गांव में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात एक घर पर छापेमारी कर 32 गैस सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि आरोपी महज 30 रुपये के अतिरिक्त मुनाफे के लिए इन सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर रहा था। खास बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर घनी आबादी के बीच रखे गए थे, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक साबित हो सकते थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि असौड़ा गांव के फूटा कुआं स्थित पंचायती घर के पास रहने वाला रिहान अहमद अपने निजी घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पूर्ति निरीक्षक प्रीति और थाना हापुड़ देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर पर दबिश दी।

18 भरे और 14 खाली सिलेंडर मिले
छापेमारी के दौरान अधिकारियों को घर के अंदर बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे मिले। जांच में कुल 18 भरे हुए और 14 खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। यानी कुल 32 सिलेंडर बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से स्टॉक किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गांव के लोगों को बाजार से अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचता था और प्रति सिलेंडर करीब 30 रुपये का अवैध मुनाफा कमा रहा था। इतने अधिक सिलेंडरों का एक घर में भंडारण करना न केवल कालाबाजारी है बल्कि इससे आग लगने का बड़ा खतरा भी बना हुआ था।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
इस मामले में पूर्ति निरीक्षक प्रीति की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात कोतवाली में आरोपी रिहान अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने लोगों से अपील की है कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इसलिए किसी भी बिचौलिये के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर सीधे अधिकृत एजेंसी से गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।