बच्चों के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें? एडमिशन से पहले जानें जरूरी बातें

अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा प्ले स्कूल चुनने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स जानें, जिनमें सुरक्षा, शिक्षक, सुविधाएं और समीक्षाएं शामिल हैं।

Apr 9, 2026 - 11:05
 0
बच्चों के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें? एडमिशन से पहले जानें जरूरी बातें

आज के समय में बच्चों की शुरुआती शिक्षा को लेकर माता-पिता पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। जिस तरह एक बीज को सही मिट्टी और देखभाल की जरूरत होती है, उसी तरह छोटे बच्चों को भी सही माहौल मिलना जरूरी है। पहले जहां आंगनबाड़ी का चलन ज्यादा था, अब उनकी जगह प्ले स्कूल और प्री-स्कूल ने ले ली है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कई तरह की एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं, जिससे उनकी सोच, क्रिएटिविटी और सामाजिक कौशल बेहतर होते हैं। ऐसे में एडमिशन से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

सबसे जरूरी है बच्चों की सुरक्षा
प्ले स्कूल चुनते समय सबसे पहले सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं, गेट पर सिक्योरिटी गार्ड मौजूद हैं या नहीं, यह जरूर देखें। इसके अलावा इमरजेंसी स्थिति से निपटने के क्या इंतजाम हैं, यह भी जानना जरूरी है ताकि बच्चा सुरक्षित माहौल में रह सके।

क्लास का साइज और बच्चों की संख्या
स्कूल का चयन करते समय क्लास का साइज और उसमें बच्चों की संख्या भी देखनी चाहिए। कई बार स्कूल जरूरत से ज्यादा एडमिशन ले लेते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और आराम दोनों पर असर पड़ता है। कम बच्चों वाली क्लास में बच्चे ज्यादा ध्यान से सीख पाते हैं।

टीचर्स की योग्यता और पढ़ाने का तरीका
प्ले स्कूल में पढ़ाई का तरीका बहुत अहम होता है। यहां बच्चों को किताबों से ज्यादा खेल-खेल में सिखाया जाना चाहिए। इसलिए एडमिशन से पहले यह जरूर जानें कि टीचर्स कितने योग्य हैं और उनका टीचिंग स्टाइल कैसा है। प्ले-बेस्ड लर्निंग बच्चों के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।

स्कूल की सुविधाओं पर भी दें ध्यान
स्कूल में उपलब्ध सुविधाएं भी बहुत मायने रखती हैं। क्लासरूम का माहौल, प्ले एरिया, लर्निंग मटेरियल, साफ पानी और वॉशरूम जैसी सुविधाएं जरूर जांचें। जब बच्चा कंफर्टेबल महसूस करता है, तभी वह अच्छे से सीख पाता है।

रिव्यू और रेपोटेशन जरूर जांचें
किसी भी स्कूल में एडमिशन लेने से पहले उसके रिव्यू और प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी लेना जरूरी है। अलग-अलग स्कूलों की तुलना करें और फिर सही विकल्प चुनें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।