गर्मियों में सेहत और स्वाद का खास मेल, हिमाचल की पारंपरिक डिशेज बन रहीं पसंद
हिमाचल प्रदेश के 5 सेहतमंद व्यंजन जैसे मद्रा, सेपु वड़ी, भे और सत्तू के बारे में जानें, जो गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की खानपान की आदतों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इस समय हर कोई ऐसी चीजें खाना चाहता है जो शरीर को ठंडक दें और साथ ही एनर्जी भी बनाए रखें। ऐसे में अब लोग पारंपरिक और हेल्दी खाने की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। खासकर हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक डिशेज इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। ये डिशेज न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि स्थानीय और प्राकृतिक सामग्री से तैयार होने के कारण शरीर को संतुलित और फिट रखने में भी मदद करती हैं।
मधरा: दही और चने का हेल्दी कॉम्बिनेशन
हिमाचल की मशहूर डिश मधरा एक वेज व्यंजन है, जिसे दही और चने या काबुली चने से बनाया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला दही शरीर को ठंडक देता है, जबकि हल्के मसाले इसे पाचन के लिए फायदेमंद बनाते हैं। गर्मियों में यह डिश शरीर को हल्का और आरामदायक महसूस कराती है।
सेपू वड़ी: स्वाद और पोषण से भरपूर
सेपू वड़ी भी हिमाचल की एक खास डिश है, जिसमें दाल से बनी वड़ियों को पालक और दही की ग्रेवी में पकाया जाता है। यह डिश प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती है। साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है, जिससे गर्मियों में यह एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
भेय: कमल ककड़ी से बनी ठंडक देने वाली डिश
भेय हिमाचल की एक लोकप्रिय डिश है, जिसे कमल ककड़ी से बनाया जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। गर्मी के मौसम में यह डिश शरीर को ठंडक पहुंचाने में काफी मदद करती है और स्वाद में भी लाजवाब होती है।
चुख चटनी: स्वाद में अलग और पाचन में मददगार
चुख चटनी हिमाचल की एक खास तरह की चटनी है, जो अन्य चटनियों से काफी अलग होती है। यह थोड़ी पतली होती है और इसमें स्थानीय मिर्च, नींबू और मसालों का संतुलित मिश्रण होता है। यह चटनी शरीर को तरोताजा रखने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है।
जौ का सत्तू: प्राकृतिक ठंडक का आसान तरीका
हिमाचल के जनजातीय इलाकों में जौ का खूब उपयोग होता है। जौ से बना सत्तू या उससे तैयार पेय शरीर को तुरंत ठंडक देता है और एनर्जी भी बनाए रखता है। गर्मियों में चने के सत्तू के साथ जौ का सत्तू भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
