हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: कम उम्र में बढ़ रही दिल की बीमारी, जानिए बचाव के आसान उपाय

दिल के दौरे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके कारण, लक्षण, सीपीआर का महत्व, जीवनशैली में बदलाव और अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए बचाव के सुझाव जानें।

Mar 23, 2026 - 13:05
 0
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: कम उम्र में बढ़ रही दिल की बीमारी, जानिए बचाव के आसान उपाय

देश में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब स्थिति यह हो गई है कि लोग चलते-फिरते, बैठते या नाचते समय भी अचानक दिल का दौरा पड़ने से जान गंवा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी आपात स्थिति में सीपीआर (CPR) जैसी बेसिक ट्रेनिंग कई बार जीवन बचा सकती है। हाल ही में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में सामने आया है कि पुरुषों में 35 साल की उम्र से ही हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ने लगता है। इसलिए अब कम उम्र से ही दिल की सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है।

कम उम्र में बढ़ रहा हार्ट डिजीज का खतरा
स्टडी के अनुसार, जिस उम्र में लोग अपने करियर पर ध्यान देते हैं, उसी समय शरीर में कोरोनरी आर्टरी डिजीज धीरे-धीरे विकसित होने लगती है। शुरुआत में धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के लक्षण दिखाई नहीं देते, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अब 19 साल की उम्र से ही नियमित हार्ट स्क्रीनिंग कराने की सलाह दे रहे हैं।

हार्ट डिजीज बनी मौत की सबसे बड़ी वजह
दिल से जुड़ी बीमारियां आज मौत के प्रमुख कारणों में सबसे ऊपर हैं। हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, सीने में दर्द और पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर जांच करवाना जरूरी है। इसके साथ ही कुछ आसान टेस्ट जैसे 1 मिनट में 50-60 सीढ़ियां चढ़ना, 20 बार उठक-बैठक करना और ग्रिप टेस्ट से भी दिल की सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लाइफस्टाइल में बदलाव से करें बचाव
खराब जीवनशैली भी हार्ट अटैक का बड़ा कारण बन रही है। तंबाकू और शराब से दूरी बनाना जरूरी है। जंक फूड की जगह घर का बना संतुलित भोजन लेना चाहिए। रोजाना योग, प्राणायाम, वॉक और जॉगिंग करने से दिल मजबूत होता है और तनाव कम होता है। स्विमिंग और साइकिलिंग भी फायदेमंद मानी जाती है।

जरूरी हेल्थ जांच और खानपान पर ध्यान
डॉक्टरों के अनुसार, ब्लड प्रेशर महीने में एक बार, शुगर तीन महीने में, कोलेस्ट्रॉल छह महीने में और फुल बॉडी चेकअप साल में एक बार कराना चाहिए। इसके साथ ही नमक और चीनी का सेवन कम करें, फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन लें। नट्स, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी का सेवन करें।

घरेलू उपाय भी हैं कारगर
दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 15 मिनट हल्का व्यायाम करें। लौकी का जूस, अर्जुन की छाल का काढ़ा, अलसी, लहसुन, दालचीनी और हल्दी का सेवन लाभकारी माना जाता है। तले-भुने भोजन से बचें और स्मोकिंग बिल्कुल न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।