18 महीने सऊदी में था पति, इधर 2 महीने की प्रेग्नेंट निकली पत्नी… घर लौटते ही हुई मौत, फिर खुला रिश्तों का खौफनाक राज

किशनगंज में सऊदी से लौटे युवक की हत्या का मामला सामने आया। जांच में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का खुलासा हुआ, पत्नी गिरफ्तार और प्रेमी फरार है।

Mar 6, 2026 - 13:59
 0
18 महीने सऊदी में था पति, इधर 2 महीने की प्रेग्नेंट निकली पत्नी… घर लौटते ही हुई मौत, फिर खुला रिश्तों का खौफनाक राज

Uttar Pradesh News: बिहार के किशनगंज जिले में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है। कोचाधामन क्षेत्र के भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा सऊदी अरब से अपने घर लौटे थे, लेकिन उसी दिन शाम को उनका शव सड़क किनारे पुलिया के नीचे मिला। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला। जांच के दौरान मृतक की पत्नी शमरीन ताज की प्रेगनेंसी और उसके अवैध संबंधों का खुलासा हुआ, जिससे इस पूरी मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी की तलाश जारी है।

सऊदी से लौटने के कुछ घंटों बाद मिली लाश
भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए शादी के सिर्फ तीन महीने बाद ही सऊदी अरब कमाने चले गए थे। करीब डेढ़ साल तक उन्होंने वहां मेहनत की और परिवार को पैसे भेजते रहे। 5 मार्च को जब वह अपने घर लौटे तो परिवार में खुशी का माहौल था। शाम को घर में इफ्तारी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनकी पत्नी शमरीन ताज ने फोन कर उन्हें अपने मायके दोहमोहनी गांव इफ्तारी के लिए बुलाया। पत्नी के कहने पर एहसान बाइक से ससुराल के लिए निकल गए, लेकिन वह वहां कभी नहीं पहुंचे।

पुलिया के नीचे मिला शव, बढ़ा शक
रात करीब 8 बजे तक जब एहसान का फोन नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी। कुछ समय बाद रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास एक पुलिया के नीचे उनका शव मिला। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना समझा गया, लेकिन पुलिस को मौके पर दुर्घटना के कोई निशान नहीं मिले। एहसान के सिर के पीछे गहरा जख्म था, जबकि सामान्य सड़क दुर्घटना में चोट आगे की तरफ होती है। इसी बात से पुलिस का शक बढ़ गया और जांच हत्या की ओर मुड़ गई।

पत्नी की प्रेगनेंसी से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पिता साबिर आलम से पूछताछ की। उन्होंने अपनी बहू शमरीन ताज और उसके चचेरे भाई सिराज अंजुम के बीच संदिग्ध संबंध होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने शमरीन को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। जांच में पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है, जबकि उसका पति पिछले 18 महीनों से विदेश में था। इसी खुलासे के बाद पुलिस को हत्या की साजिश का शक पक्का हो गया।

अवैध संबंध के कारण रची गई हत्या की साजिश
पुलिस की सख्त पूछताछ में शमरीन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि निकाह से पहले ही उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम से अवैध संबंध था। पति के विदेश जाने के बाद दोनों फिर करीब आ गए और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसे पता चला कि उसका पति घर लौट रहा है, तो दोनों डर गए। सिराज उस बच्चे को अपनाना चाहता था और शमरीन अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर एहसान की हत्या की साजिश रची।

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी
योजना के अनुसार शमरीन ने एहसान को फोन कर ससुराल बुलाया। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे सिराज ने उसकी हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। हत्या के बाद सिराज घर गया और अपनी पत्नी को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन राज खुलने के डर से पैसे और जरूरी सामान लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी शमरीन ताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मुख्य आरोपी सिराज अंजुम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।