19 माह बाद रिहा हुए मोइद खान बोले न्यायपालिका पर था भरोसा, साजिश के तहत हुई कार्रवाई

अयोध्या में 19 महीने बाद सपा नेता मोईद खान को रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आरोप लगाया कि गलत सूचना के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Feb 28, 2026 - 10:31
 0
19 माह बाद रिहा हुए मोइद खान बोले न्यायपालिका पर था भरोसा, साजिश के तहत हुई कार्रवाई

अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान 19 माह बाद कोर्ट से रिहा हो गए हैं। रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पर आस्था जताई और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। मोइद खान ने कहा कि आखिरकार उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीकापुर विधायक ने मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी थी, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। उन्होंने पूरे मामले को एक साजिश बताया और कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाने की कोशिश की।

विधायक पर गलत सूचना देने का आरोप
मीडिया से बातचीत में मोइद खान ने कहा कि बिना सही तथ्यों की जांच किए विधायक ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संत स्वभाव के व्यक्ति हैं और वे इस तरह का कार्य नहीं कर सकते। उनके अनुसार, उन्हें झूठी खबर देकर एक साजिश के तहत कार्रवाई करवाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ही बिरादरी के कुछ लोगों ने बदले की भावना से यह साजिश रची।

डेमोलिशन से नुकसान, बेकरी फिर खड़ी करने की बात
डेमोलिशन की कार्रवाई को लेकर मोइद खान ने कहा कि इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि अगर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद रहा तो वे अपने बच्चों के रोजगार के लिए बेकरी को दोबारा खड़ा करेंगे। उन्होंने जेल के अनुभव को लेकर भी कहा कि वहां उनके साथ किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और उनका ध्यान अच्छे से रखा गया।

मामले में कोर्ट से मिल चुकी है राहत
मोइद खान ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में न तो मुख्यमंत्री का कोई दोष है और न ही स्थानीय विधायक का। हालांकि उन्होंने माना कि लड़की के साथ गलत हुआ है, लेकिन उनका दावा है कि लड़की और उसकी मां को कुछ लोगों ने बहकाया था। गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में मोइद खान पहले ही कोर्ट से बरी हो चुके हैं। वहीं गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी उन्हें जमानत मिल चुकी है। अब 19 माह बाद उनकी रिहाई के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

(रिपोर्टः अनूप कुमार, अयोध्या)

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।