वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूजा? जानिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद
जानिए वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूजा में से कौन सा बेहतर है, कैलोरी की तुलना कीजिए और आहार विशेषज्ञ की सलाह लीजिए।
आज के समय में बढ़ता मोटापा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है और इसे कम करने के लिए लोग अपनी डाइट पर खास ध्यान दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वजन घटाने के लिए सही खानपान सबसे जरूरी होता है। गर्मियों में मिलने वाले पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज और खरबूजा को वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन सा फल ज्यादा तेजी से वजन कम करता है। आइए डाइटिशियन स्वाति सिंह से जानते हैं सही जवाब।
दोनों फल हैं वजन घटाने में मददगार
डाइटिशियन स्वाति सिंह के अनुसार, तरबूज और खरबूजा दोनों ही वजन घटाने के लिए फायदेमंद हैं। दोनों में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि खरबूजा में फाइबर अधिक पाया जाता है। इसलिए दोनों का अपना-अपना फायदा है।
तरबूज में कम कैलोरी और ज्यादा पानी
तरबूज में करीब 92% पानी होता है, जिससे यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। 100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी होती है, जबकि 1 कप कटे तरबूज में करीब 46 कैलोरी मिलती है। यह लो कैलोरी फूड पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है।
खरबूजा भी है हेल्दी विकल्प
खरबूजा भी एक लो कैलोरी फल है। 100 ग्राम खरबूजे में लगभग 34 से 36 कैलोरी होती है और 1 कप में करीब 60 कैलोरी मिलती है। इसमें विटामिन A और C के साथ-साथ अच्छा फाइबर होता है, जो पाचन को मजबूत करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है। इसलिए इसे भी वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है।
बैलेंस डाइट है सबसे जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ एक फल खाने से वजन कम नहीं होता। वजन घटाने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। इसमें आपकी उम्र, लंबाई, जेंडर, खाने का समय और जीवनशैली जैसे कई फैक्टर शामिल होते हैं। अगर आप सही तरीके से बैलेंस डाइट फॉलो करते हैं, तो लंबे समय में आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
