वाराणसी MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा शूटआउट केस में सभी आरोपी बरी

वाराणसी की मध्य प्रदेश विधायक अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में अभय सिंह, विनीत सिंह और अन्य को 2002 के टकसाल सिनेमा गोलीबारी मामले में बरी कर दिया।

Apr 15, 2026 - 14:31
 0
वाराणसी MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा शूटआउट केस में सभी आरोपी बरी

वाराणसी: पूर्वांचल की सियासत से जुड़े एक चर्चित और हाई-प्रोफाइल मामले में आखिरकार बड़ा फैसला सामने आया है। वाराणसी की MP-MLA कोर्ट ने 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा शूटआउट केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह समेत कुल 7 आरोपियों को दोषमुक्त घोषित किया गया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया, इसलिए आरोपियों को ‘संदेह का लाभ’ दिया गया। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहे इस चर्चित केस का पटाक्षेप हो गया।

साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसला
अदालत में इस मामले में कई गवाह पेश किए गए, लेकिन उनके बयान इतने मजबूत नहीं थे कि आरोप साबित हो सकें। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि प्रस्तुत साक्ष्य पर्याप्त नहीं हैं और आरोपों को ठोस रूप से सिद्ध नहीं किया जा सका। इसी आधार पर सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

फैसले के दिन कचहरी में कड़ी सुरक्षा
फैसले के दिन कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। वहीं, आरोपियों के समर्थकों की भी भारी भीड़ कोर्ट परिसर के बाहर जुटी रही।

समर्थकों में खुशी की लहर
कोर्ट के फैसले के बाद विधायक अभय सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। फैसले के बाद समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया और एक-दूसरे को बधाई दी।

2002 में हुआ था सनसनीखेज हमला
यह मामला 4 अक्टूबर 2002 का है, जब टकसाल सिनेमा के पास एक सनसनीखेज हमला हुआ था। बताया गया कि बोलेरो में सवार हमलावरों ने धनंजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनका गनर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करने का आरोप लगा था।

राजनीतिक रंजिश से जुड़ा था मामला
अभय सिंह और धनंजय सिंह के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश को इस घटना की वजह माना जाता रहा है। इस केस को पूर्वांचल की सियासत में वर्चस्व की लड़ाई के रूप में भी देखा गया। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसके असर को लेकर चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजरें आगे की परिस्थितियों पर टिकी हैं।

 (रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।