वाराणसी में गंगा घाटों पर सख्ती… नियमों की अनदेखी पर 12 नाव सीज, 9 लोगों पर FIR से मचा हड़कंप
Uttar Pradesh News: वाराणसी में गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। नावों की जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 12 नाव सीज की गईं और 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। प्रशासन ने पर्यटकों से लाइफ जैकेट पहनने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
Varanasi News: वाराणसी प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। क्योंकी मथुरा में यमुना नदी में हुए हादसे होने के कारण। वाराणसी के गंगा नदी और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। इसी के तहत रविवार को वाराणसी के प्रमुख गंगा घाटों पर जल पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में नाव संचालन और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। लापरवाही पाए जाने पर कई सख्त कार्रवाई की गई, जिससे नाव चालकों में हड़कंप मच गया।
चेकिंग अभियान में 12 नाव सीज, 9 पर मुकदमा
अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कई नावों पर यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जो गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है। इस लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 12 नावों को सीज कर दिया। इसके साथ ही 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।
घाटों पर लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
भेलूपुर एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक घाटों पर पहुंचे थे, ऐसे में उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो भी नाव चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सादी वर्दी में भी रखी जाएगी नजर
एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अब जल पुलिस के साथ-साथ सादी वर्दी में भी अधिकारी नाव संचालन और घाटों पर नजर रखेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नियमों की अनदेखी न कर सके और पर्यटकों की सुरक्षा हर हाल में बनी रहे।
पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे गंगा नदी में नाव यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनें। साथ ही गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बिना जानकारी के न जाएं। घाटों पर सुरक्षा संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
