पहली गेंद पर चौका, फिर अचानक खत्म हो गई पारी… श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई झलक, लेकिन फैंस को रह गया इंतजार

Vaibhav Suryavanshi: श्रीलंका ए के खिलाफ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर शानदार शुरुआत की। हालांकि उनकी पारी 14 रन पर समाप्त हो गई। युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Jun 9, 2026 - 10:57
 0
पहली गेंद पर चौका, फिर अचानक खत्म हो गई पारी… श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई झलक, लेकिन फैंस को रह गया इंतजार

India A vs Sri Lanka A: भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। 15 साल के इस होनहार खिलाड़ी पर सभी की नजरें टिकी थीं कि श्रीलंका की चुनौतीपूर्ण पिचों पर वह किस तरह बल्लेबाजी करेंगे। खास तौर पर फैंस के मन में यह सवाल था कि क्या वैभव अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलेंगे या नहीं। अब इसका जवाब भी मैदान पर मिल गया है। दांबुला में खेले जा रहे वनडे त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए और श्रीलंका ए आमने-सामने हैं। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत उसी आक्रामक अंदाज में की, जिसके लिए वह दुनिया भर में पहचान बना चुके हैं।

पहली गेंद पर चौका लगाकर दिया जवाब
इंडिया ए की ओर से प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। पहला ओवर प्रभसिमरन सिंह ने मेडन खेला। इसके बाद श्रीलंका ए के तेज गेंदबाज शिराज दूसरा ओवर लेकर आए। शिराज की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं बनाया, लेकिन तीसरी गेंद पर फिर एक और चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इस ओवर में वैभव ने दो चौकों की मदद से कुल 9 रन बटोरे।

छोटी रही पारी, लेकिन दिखाई प्रतिभा
वैभव ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत शानदार तरीके से की, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। दिलचस्प बात यह रही कि जिस गेंदबाज शिराज की पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया था, उसी गेंदबाज ने बाद में उनका विकेट भी लिया।

ओपनिंग जोड़ी नहीं छोड़ सकी खास छाप
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 16 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में 14 रन अकेले वैभव के बल्ले से आए। वैभव के आउट होने के अगले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 11 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए। इस तरह इंडिया ए की ओपनिंग जोड़ी श्रीलंका ए के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में वह प्रभाव नहीं छोड़ सकी, जिसके लिए वह जानी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।