बेटी-दामाद का झगड़ा सुलझाने पहुंची थी मां, गुस्साए दामाद ने सिर में मार दी गोली… बिजनौर में सनसनी

बिजनौर में दामाद ने पत्नी से झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आई सास को गोली मार दी. अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Mar 7, 2026 - 13:04
 0
बेटी-दामाद का झगड़ा सुलझाने पहुंची थी मां, गुस्साए दामाद ने सिर में मार दी गोली… बिजनौर में सनसनी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी दामाद ने अपनी ही सास की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी बेटी और दामाद के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंची थी. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के दौरान हुई, जिसने देखते ही देखते एक महिला की जान ले ली.

तीन साल पहले की थी प्रेम विवाह
यह घटना नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगदास की है. जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले सजल और भावना ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों घर छोड़कर चले गए थे. हालांकि करीब दो महीने पहले ही वे वापस गांव आकर रहने लगे थे. शुक्रवार शाम करीब 5 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया.

बेटी के बुलाने पर पहुंची थी मां
जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो भावना ने अपनी मां बबली को फोन कर पूरी बात बताई. इसके बाद बबली तुरंत अपनी बेटी के घर पहुंच गईं और दामाद सजल को समझाने की कोशिश करने लगीं. भावना का आरोप है कि उसका पति सजल शराब पीकर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था. इस बात पर बबली ने दामाद को फटकार लगाई और बेटी के साथ मारपीट न करने की नसीहत दी. इसी बात से सजल गुस्से में आ गया.

गुस्से में दामाद ने सास को मारी गोली
गुस्से में पागल सजल ने पहले अपनी पत्नी भावना को थप्पड़ों और घूसों से बुरी तरह पीटा. जब मां बबली ने बीच-बचाव कर अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो सजल ने पास रखा 315 बोर का तमंचा निकाल लिया. इसके बाद उसने सीधे बबली के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही बबली गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद आरोपी सजल वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने तुरंत घायल बबली को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. बिजनौर के एसपी पूर्वी अमित किशोर ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. कुछ ही समय में आरोपी सजल को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।