बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर… पहली बार BJP का CM बने सम्राट चौधरी, शपथ लेते ही बदले समीकरण

Samrat Choudhary: बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। सम्राट चौधरी आज शपथ लेंगे और इतिहास रचेंगे। उनके साथ जेडीयू के दो वरिष्ठ नेता भी मंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह बदलाव हुआ है। आगे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

Apr 15, 2026 - 09:49
 0
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर… पहली बार BJP का CM बने सम्राट चौधरी, शपथ लेते ही बदले समीकरण

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके शपथ लेते ही बिहार के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ जाएगा। पहली बार ऐसा होगा जब बीजेपी का कोई नेता राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। अब तक बीजेपी लंबे समय से एनडीए के साथ सत्ता में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद जेडीयू के पास ही रहा। ऐसे में सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही वह बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले बीजेपी के कई नेता उपमुख्यमंत्री बने, लेकिन मुख्यमंत्री पद पार्टी को कभी नहीं मिला। इसलिए यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है। सम्राट चौधरी ने इस तरह अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

जेडीयू के दो वरिष्ठ नेता भी लेंगे शपथ
जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड के दो वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी शपथ लेंगे। ये दोनों नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। विजय चौधरी पहले मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जैसे अहम पद संभाल चुके हैं, जबकि विजेंद्र यादव लंबे समय से मंत्री के रूप में काम करते रहे हैं।

तीनों नेताओं की राजनीतिक यात्रा में समानता
सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव की राजनीति में एक खास बात समान है। तीनों नेताओं ने अपने करियर की शुरुआत अलग-अलग पार्टियों से की थी। सम्राट चौधरी ने राजद से शुरुआत की और बाद में हम पार्टी व जदयू के जरिए बीजेपी में पहुंचे। विजय चौधरी ने कांग्रेस से राजनीति शुरू की और बाद में जदयू में आए। वहीं विजेंद्र यादव ने 1990 में जनता दल से चुनाव जीतकर अपना सफर शुरू किया और बाद में जदयू में बने रहे।

नीतीश के इस्तीफे के बाद सरकार बनाने का दावा
मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एनडीए विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब वह बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

अभी छोटा मंत्रिमंडल, बाद में होगा विस्तार
फिलहाल सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो मंत्री ही शपथ लेंगे। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।