प्रेम, ब्लैकमेल और खून की साजिश… गर्लफ्रेंड ने रची प्लानिंग, 18 बच्चों के बाप की ऐसे कराई हत्या

प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान गुलहसन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mar 23, 2026 - 12:49
 0
प्रेम, ब्लैकमेल और खून की साजिश… गर्लफ्रेंड ने रची प्लानिंग, 18 बच्चों के बाप की ऐसे कराई हत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार दिनों से लापता गुलहसन का शव रविवार को शारदा सहायक नहर में एक बोरी में बंद मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और साजिश की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

दो पत्नियां, 18 बच्चे और चर्चित निजी जिंदगी
मृतक गुलहसन (50 वर्ष) मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका गांव के पूर्व प्रधान थे। उनकी निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। उनकी दो पत्नियां किस्मतुल निशा और अम्बिया बानो हैं और दोनों से मिलाकर उनके कुल 18 बच्चे हैं। पूरा परिवार एक साथ रहता था। इनमें से सिर्फ एक बेटी की शादी हुई थी, जबकि 17 बच्चे अभी उनके साथ ही रह रहे थे।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, गुलहसन का सुमन देवी नाम की महिला के साथ लंबे समय से संबंध था। सुमन का आरोप है कि गुलहसन उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मिलने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर सुमन ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मिलने के बहाने बुलाया, भाई ने किया हमला
18 मार्च को सुमन ने गुलहसन को मिलने के बहाने जेठवारा के बगियापुर बुलाया। वहां पहले से उसका भाई अतुल गौतम और उसका दोस्त अरुण मौजूद थे। जैसे ही गुलहसन वहां पहुंचा, अतुल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया।

कॉल डिटेल से खुला राज
गुलहसन के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, तो आखिरी बातचीत सुमन से होने का पता चला। इसके बाद सुमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई और गांव में मातम
मानधाता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई और दोस्त की तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है, क्योंकि गुलहसन को एक मिलनसार व्यक्ति माना जाता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।