नोएडा में क्यों मचया मजदूर ने बवाल? अखिलेश यादव ने बताई उग्र प्रदर्शन की बड़ी वजह

Uttar Pradesh News: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर श्रमिकों का आंदोलन उग्र हो गया है। कई जगह हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के लिए सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Apr 13, 2026 - 13:14
 0
नोएडा में क्यों मचया मजदूर ने बवाल? अखिलेश यादव ने बताई उग्र प्रदर्शन की बड़ी वजह

Akhilesh Yadav: नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। कई औद्योगिक क्षेत्रों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम वेतन और बढ़ती महंगाई के बीच जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। इस बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इसे श्रमिकों के शोषण से जुड़ा मुद्दा बताया है।

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
अखिलेश यादव ने लिखा कि नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर जो आंदोलन हो रहा है, वह भाजपा सरकार की एकतरफा नीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि श्रमिकों और कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि कम वेतन में घर चलाना कितना कठिन है, यह केवल एक परिवार वाला ही समझ सकता है। उनके बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

सेक्टर 59, 60 और 62 में प्रदर्शन तेज
इधर नोएडा के सेक्टर 59 और 60 में कर्मचारियों ने काम छोड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए और दो बाइकों में आग लगा दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ PAC और RAF को तैनात किया गया है। वहीं सेक्टर 62 में भी प्रदर्शन जारी है, जहां पुलिस और श्रमिकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बिगड़ते हालात के बीच कुछ श्रमिक अपने गांव लौटने लगे हैं क्योंकि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश
स्थिति को देखते हुए लखनऊ में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। सीएम ने सभी औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने को कहा। साथ ही उन्होंने 24 घंटे के भीतर उद्योग संगठनों और प्रबंधन के बीच संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

सख्ती और सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने और श्रमिक समस्याओं का समय पर समाधान करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी भड़काऊ गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।