सुहागरात पर दूल्हे को ठुकराने वाली दुल्हन का वीडियो वायरल, थप्पड़ों के बीच भी अड़ी रही अपने फैसले पर
वायरल वीडियो में हमीरपुर की दुल्हन को शादी की रात दूल्हे को ठुकराने पर थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है; पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों ने संबंध तोड़ लिए।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के बाद सुहागरात पर दूल्हे को ठुकराने वाली दुल्हन का मामला अब फिर चर्चा में है। इस बार एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन की थप्पड़ों से पिटाई होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 1 मिनट 12 सेकंड का है। वीडियो सामने आने के बाद मायके और ससुराल दोनों पक्षों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस को कोई नई शिकायत नहीं दी गई है।
वीडियो में दिखी पिटाई, फिर भी नहीं बदला फैसला
जानकारी के अनुसार, शादी से नाखुश दुल्हन पहले ही ससुराल से सारे रिश्ते तोड़ चुकी है और दूल्हे को ठुकरा चुकी है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं पहले उसे समझाने की कोशिश करती नजर आती हैं। जब वह दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर देती है, तो एक महिला उस पर थप्पड़ों की बारिश करती दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाली महिला दुल्हन की मां है। इसके बावजूद दुल्हन बार-बार कहती सुनाई देती है कि उसने पहले ही मना किया था कि उसकी शादी न कराई जाए, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी।
क्यों ठुकराया दूल्हा?
यह मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। युवती की शादी राठ कस्बे के एक युवक से तय हुई थी। शादी का आयोजन युवती के मामा ने गोहांड कस्बे में कराया था। तय तारीख पर बारात पहुंची, स्वागत हुआ और सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं। वरमाला और सात फेरे के बाद दुल्हन की विदाई भी हो गई। ससुराल में उसका स्वागत हुआ, लेकिन सुहागरात पर उसने दूल्हे को ठुकराते हुए हंगामा कर दिया।
पुलिस की मौजूदगी में खत्म हुए रिश्ते
दूल्हे और उसके परिवार ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। वह राठ कोतवाली पहुंची और दूल्हे से छुटकारा पाने के लिए तहरीर दे दी। बाद में दोनों पक्षों को बुलाया गया और पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से संबंध खत्म कर दिए गए। राठ कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, इस मामले में फिलहाल कोई नई शिकायत नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
