दो साल से चल रही थी हत्या की तैयारी… पड़ोसी की मुखबिरी से कातिलों ने ली एंट्री, ग्रेटर नोएडा केस में बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के दिनदहाड़े हुई नितिन नागर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि साल 2024 में हुए एक पुराने कत्ल का बदला लेने के लिए की गई थी।

Feb 26, 2026 - 09:47
 0
दो साल से चल रही थी हत्या की तैयारी… पड़ोसी की मुखबिरी से कातिलों ने ली एंट्री, ग्रेटर नोएडा केस में बड़ा खुलासा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े हुई नितिन नागर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि साल 2024 में हुए एक पुराने कत्ल का बदला लेने के लिए की गई थी। आरोपियों ने नितिन को गोली मारने के बाद उसका गला भी रेत दिया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सोशल मीडिया पर बदला पूरा हुआ लिखकर स्टेटस भी लगाया गया, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दो साल पहले बना ली गई थी बदले की योजना
पुलिस के अनुसार, मृतक नितिन नागर ने ही वर्ष 2024 में विनय नाम के युवक की हत्या की थी, जिसके कारण उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसी घटना का बदला लेने के लिए विनय के भाई और उसके मामा राजेश ने मिलकर नितिन की हत्या की साजिश रची। जांच में सामने आया कि बदले की यह योजना करीब दो साल पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन आरोपी सही मौके का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नितिन जेल से बाहर आया, उन्होंने अपनी योजना को अंजाम दे दिया।

साप्ताहिक बाजार से शुरू हुई थी दुश्मनी
पूछताछ में यह भी पता चला कि नितिन और विनय दोनों गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लाइटिंग का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद और झगड़े हुए। शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन धीरे-धीरे यह गहरी दुश्मनी में बदल गई। यही रंजिश पहले विनय और फिर नितिन की हत्या की वजह बनी।

पड़ोसी कर रहा था रेकी, कई आरोपी गिरफ्तार
जांच के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले आरोपियों ने नितिन की गतिविधियों की रेकी कराई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा था और बाकी आरोपियों को जानकारी दे रहा था। नितिन की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही नितिन, जीते, सचिन, विपिन, मामा राजेश सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि मुख्य आरोपी सचिन और विपिन को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए।

इंस्टाग्राम स्टेटस से मिला अहम सुराग
हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक स्टेटस ने जांच को नई दिशा दी। इसमें बदला पूरा हुआ और बंदूक से जियो, बंदूक से मारो जैसे शब्द लिखे थे और 2024 में मारे गए विनय की तस्वीर लगाई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पोस्ट किस आईडी से डाली गई और इसमें किन लोगों की भूमिका थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से धमकियां दे रहे थे और हत्या के बाद खुलेआम बदले की बात स्वीकार कर रहे थे।

पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में तनाव
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के मुताबिक, हत्या के दौरान सचिन और विपिन ने नितिन पर कई गोलियां चलाई थीं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गांव में अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह बदले की भावना से की गई है और सोशल मीडिया साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।