शादी से इनकार पर थाने में युवती ने खाया जहर, न्याय न मिलने से उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर में एक महिला ने शादी के वादे के तहत शोषण की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस स्टेशन के अंदर जहर खा लिया। मामले की जांच जारी है।

May 6, 2026 - 08:49
 0
शादी से इनकार पर थाने में युवती ने खाया जहर, न्याय न मिलने से उठाया खौफनाक कदम

Fatehpur news: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने पुलिस से न्याय न मिलने पर थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत युवती को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बताकर इलाज में जुटे हैं। युवती का आरोप है कि एक युवक ने कई साल तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस की कार्यवाही न होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

कई साल तक शोषण का आरोप
जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने अपने ससुराल में करीब 6 साल बिताए। इसी दौरान ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे अपने झांसे में लिया और वह उसके साथ कानपुर चली गई। पिछले 4 सालों से वह युवक के साथ रह रही थी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
युवती ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसने बिंदकी कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह आरोपी युवक के गांव हरियापुर भी गई, जहां उसके साथ अभद्रता की गई। उसने इसकी शिकायत ललौली थाने में भी की, लेकिन वहां भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

थाने में ही खाया जहरीला पदार्थ
लगातार शिकायत के बावजूद न्याय न मिलने से परेशान होकर युवती ने ललौली थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही उसने यह कदम उठाया, थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती के आरोपों और घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

(रिपोर्टः देवेंद्र सिंह,फतेहपुर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।