पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

Mar 15, 2026 - 08:57
 0
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिकभारत का चुनाव आयोग आज इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग ने रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। इस घोषणा का इंतजार राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता भी कर रही है, क्योंकि चुनाव की तारीखें तय होने के बाद सभी दलों की चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
जानकारी के अनुसार जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग इन सभी राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान एक साथ कर सकता है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो सकती है।

आज शाम 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़ी जानकारी देने के लिए रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों, मतदान के चरणों और मतगणना की तारीख का भी ऐलान किया जा सकता है। यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इन राज्यों में चुनाव की तैयारियां पहले से ही तेज हो चुकी हैं और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति बना रहे हैं।

मई-जून में खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनकी विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। इसलिए संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समय पर चुनाव कराना जरूरी है। चुनाव आयोग ने इन राज्यों में विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) के तहत अंतिम मतदाता सूचियां भी प्रकाशित कर दी हैं।

राजनीतिक दलों ने भी तेज की तैयारी
चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। कई दलों ने उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने तो पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। आने वाले दिनों में अन्य दल भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकते हैं। अब सभी की नजर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है, जहां से चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।