सिंगापुर-जापान दौरे से लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1.5 लाख करोड़ के MoU साइन… यूपी में निवेश की आई सुनामी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे के बाद लखनऊ लौट आए हैं। इस दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए और 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा भी की गई।

Feb 27, 2026 - 10:51
 0
सिंगापुर-जापान दौरे से लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1.5 लाख करोड़ के MoU साइन… यूपी में निवेश की आई सुनामी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय जापान दौरा समाप्त हो गया है। इसके बाद वह आज सुबह करीब 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी वापस लौटा है। मुख्यमंत्री का यह विदेश दौरा कुल चार दिनों का था, जिसमें उन्होंने दो दिन सिंगापुर और दो दिन जापान में बिताए। इस दौरे को उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निवेश और एमओयू के लिहाज से सफल रहा दौरा
मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी व्यस्त रहा। उन्होंने जापान और सिंगापुर में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान दोनों देशों के साथ करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए। इसके अलावा 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से प्रदेश में लगभग 5 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि यह निवेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा
जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यामानाशी, आईआईटी कानपुर, हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी और आईआईटी बीएचयू के सहयोग से ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की। इस पहल से प्रदेश में नई तकनीक और शोध को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विदेश में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगापुर और जापान में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से बन रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कुल मिलाकर यह दौरा निवेश, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के लिहाज से सफल माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।