WhatsApp हैक तो नहीं हुआ? ऐसे पता करें आपका अकाउंट कहां-कहां है लॉग इन

WhatsApp security tips: व्हाट्सएप आज सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं बल्कि जरूरी जानकारी का केंद्र बन चुका है। अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग इन है तो खतरा बढ़ सकता है। जानिए कैसे चेक करें लिंक्ड डिवाइस और किन सावधानियों से आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

Apr 12, 2026 - 09:48
 0
WhatsApp हैक तो नहीं हुआ? ऐसे पता करें आपका अकाउंट कहां-कहां है लॉग इन

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि हमारी पर्सनल जानकारी का बड़ा हिस्सा इसमें सेव रहता है। कई लोग इसमें आधार, पैन और जरूरी दस्तावेज भी रखते हैं। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग इन हो जाए तो बड़ा खतरा हो सकता है। हैकर्स आपकी चैट, फोटो और जरूरी डेटा तक पहुंच सकते हैं। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपका अकाउंट कहीं और एक्टिव तो नहीं है।

ऐसे करें लिंक्ड डिवाइस की जांच
अगर आपको शक है कि आपका व्हाट्सएप किसी और डिवाइस में चल रहा है, तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल में व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद Linked Devices ऑप्शन में जाएं। यहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी जहां आपका अकाउंट लॉग इन है। साथ ही आप हर डिवाइस की एक्टिविटी भी देख सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को अपने अकाउंट पर पूरा कंट्रोल देता है और किसी भी संदिग्ध लॉग इन को पहचानने में मदद करता है।

संदिग्ध डिवाइस को तुरंत करें हटाएं
अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो तुरंत उसे हटाना जरूरी है। इसके लिए उस डिवाइस पर क्लिक करें और “Log Out” ऑप्शन चुनें। इससे उस डिवाइस से आपका अकाउंट तुरंत हट जाएगा। अगर आपने कभी साइबर कैफे या किसी दूसरे कंप्यूटर में व्हाट्सएप इस्तेमाल किया है, तो काम खत्म होने के बाद लॉग आउट करना बेहद जरूरी है।

पब्लिक डिवाइस पर इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी
अगर आप किसी पब्लिक या अनजान कंप्यूटर पर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो खास सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसी जगहों पर निजी जानकारी शेयर करने से बचें। किसी भी संदिग्ध लिंक, फोटो या वीडियो को डाउनलोड न करें। बिना सोचे-समझे किसी क्यूआर कोड को स्कैन न करें और किसी भी संदिग्ध ओटीपी या लॉग इन रिक्वेस्ट से दूर रहें। इन आसान उपायों से आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।