बागपत में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग, एडीएम समेत दो दर्जन लोग बीमार

बागपत में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग, एडीएम समेत करीब 24 लोग बीमार, जांच शुरू।

Mar 20, 2026 - 14:33
 0
बागपत में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग, एडीएम समेत दो दर्जन लोग बीमार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में नवरात्र के दौरान फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है, जहां कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह समेत करीब दो दर्जन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को तुरंत जिला संयुक्त अस्पताल और सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में मिलावटी आटे की आशंका जताई जा रही है, जिसको लेकर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

कुट्टू के आटे से बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, नवरात्र के दौरान लोग व्रत में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाते हैं। गुरुवार शाम एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, उनके फॉलोअर सतीश कश्यप समेत कई लोगों ने कुट्टू के आटे का भोजन किया था। इसके कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी।

एक ही परिवार के कई लोग हुए बीमार
बताया जा रहा है कि कासिमपुर खेड़ी गांव में एक ही परिवार के नौ लोग, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, बीमार हो गए। वहीं मलकपुर गांव में छह और बावली गांव के दो लोग भी इस घटना से प्रभावित हुए हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग और खाद्य टीम सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मिलावटी आटे की जांच शुरू
खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त डीपी सिंह ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि कुट्टू का आटा कहां से खरीदा गया था। संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध दुकानों से सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की अपील
अधिकारियों ने साफ कहा है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय और पैक्ड खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।