प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बनी संगमरमर मस्जिद को हटाने का नोटिस, 27 अप्रैल तक खाली करने का आखिरी मौका

Uttar Pradesh News: प्रयागराज में रेलवे ने संगमरमर मस्जिद को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। रेलवे का दावा है कि मस्जिद उसकी जमीन पर बनी है, जबकि मस्जिद कमेटी इसे वक्फ बोर्ड में दर्ज बता रही है। अब कमेटी इस मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

Apr 21, 2026 - 16:17
 0
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बनी संगमरमर मस्जिद को हटाने का नोटिस, 27 अप्रैल तक खाली करने का आखिरी मौका

Prayagraj Mosque News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर जमीन और निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड में स्थित संगमरमर मस्जिद को हटाने के लिए रेलवे ने नोटिस जारी किया है। रेलवे का कहना है कि यह मस्जिद उसकी जमीन पर अनाधिकृत रूप से बनाई गई है। नोटिस में साफ कहा गया है कि 27 अप्रैल तक मस्जिद को खाली कर दिया जाए, ताकि आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है।

रेलवे का दावा- अवैध कब्जे पर बनी है मस्जिद
जानकारी के अनुसार नार्थ सेंट्रल रेलवे ने यह नोटिस जारी किया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन परिसर के सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया में बनी यह मस्जिद रेलवे भूमि पर कब्जा कर बनाई गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि 15 अप्रैल से यहां निर्माण कार्य शुरू होना है, इसलिए मस्जिद को समय पर खाली करना जरूरी है।

27 अप्रैल तक खाली करने का आदेश
रेलवे ने मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली को नोटिस भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि 27 अप्रैल तक परिसर खाली कर दिया जाए। यदि तय समय में ऐसा नहीं किया जाता है, तो निर्माण कार्य के दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी मस्जिद कमेटी की होगी। इस चेतावनी के बाद मस्जिद से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है।

मस्जिद कमेटी का दावा- वक्फ बोर्ड में दर्ज है संपत्ति
दूसरी ओर मस्जिद कमेटी ने रेलवे के दावे को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह मस्जिद यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज है और वैध है। कमेटी का कहना है कि बिना उचित जांच और प्रक्रिया के इसे हटाने का फैसला सही नहीं है।

हाईकोर्ट जाने की तैयारी
रेलवे के नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी में हड़कंप मचा हुआ है। कमेटी से जुड़े लोग अब इस मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे कानूनी रास्ता अपनाकर अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।