अंकज्योतिष में मूलांक 5: तेज बुद्धि और बोलने की कला से बनाते हैं अलग पहचान

अंकशास्त्र में क्रमांक 5 वाले लोगों के बारे में जानें, उनके व्यक्तित्व के लक्षण, खूबियां, कमियां और वे व्यापार और संचार में क्यों सफल होते हैं।

Apr 16, 2026 - 10:52
 0
अंकज्योतिष में मूलांक 5: तेज बुद्धि और बोलने की कला से बनाते हैं अलग पहचान

अंकज्योतिष के अनुसार हर मूलांक की अपनी खास ऊर्जा और विशेषताएं होती हैं। इन्हीं में से एक है मूलांक 5, जिसे बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है, जिसे बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक कहा जाता है। यही कारण है कि मूलांक 5 वाले लोग अपनी तेज बुद्धि और बोलने की कला के दम पर जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। ये लोग अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और हर परिस्थिति में खुद को ढालने में माहिर होते हैं।

कौन होते हैं मूलांक 5 वाले लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस अंक का स्वामी बुध ग्रह होता है, जिसे ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध का संबंध बुद्धि, वाणी और व्यापार से होता है, इसलिए इस मूलांक के लोगों में ये गुण स्वाभाविक रूप से देखने को मिलते हैं।

बातों से जीत लेते हैं दिल
मूलांक 5 वाले लोगों की सबसे बड़ी खासियत उनकी कम्युनिकेशन स्किल होती है। ये अपनी बात इतनी अच्छे तरीके से रखते हैं कि सामने वाला उनकी बातों से सहमत हो जाता है। इनके शब्दों का चयन इतना सटीक होता है कि कोई भी इन्हें आसानी से मना नहीं कर पाता। यही वजह है कि ये लोग अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ते हैं।

मिट्टी को भी सोना बना देने का हुनर
इन लोगों में मनाने और समझाने की क्षमता बहुत मजबूत होती है। ये किसी भी चीज को बेचना जानते हैं और अपने उत्पाद या विचार को लोगों तक पहुंचाने में सफल रहते हैं। आसान भाषा में कहें तो ये लोग साधारण चीज को भी खास बना देते हैं और उससे फायदा उठाना जानते हैं।

बिजनेस में ज्यादा सफलता
मूलांक 5 वाले लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल होते हैं। ये स्वतंत्र होकर काम करना पसंद करते हैं और किसी के अधीन काम करने में इनकी क्षमता कम हो जाती है। ये बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल लेते हैं। साथ ही इनकी नेटवर्किंग भी काफी मजबूत होती है, जो व्यापार में सफलता दिलाने में मदद करती है। विज्ञापन, शेयर बाजार, ट्रेडिंग और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा नाम कमा सकते हैं।

कमियां भी हैं मौजूद
जहां एक तरफ इन लोगों में कई खूबियां होती हैं, वहीं कुछ कमियां भी होती हैं। ये लोग जल्दी बोर हो जाते हैं और किसी एक काम पर लंबे समय तक टिक नहीं पाते। कई बार ये सफलता मिलने से पहले ही काम छोड़ देते हैं। अगर ये अपनी इस आदत को सुधार लें, तो इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।