9वीं के छात्र को नैनीताल ले जाकर भाभी ने किया ऐसा काम... फिर वीडियो बनाकर कर दी 10 लाख की डिमांड

Uttar Pradesh News: लखनऊ के ठाकुरगंज में 17 वर्षीय छात्र के साथ महिला द्वारा शोषण और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपी की तलाश जारी है।

Apr 10, 2026 - 11:23
Apr 10, 2026 - 11:43
 0
9वीं के छात्र को नैनीताल ले जाकर भाभी ने किया ऐसा काम... फिर वीडियो बनाकर कर दी 10 लाख की डिमांड

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने देवर के दोस्त, जो कि 17 साल का नाबालिग छात्र है, उसको बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई और वहां उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, महिला ने कथित रूप से छात्र की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। इस घटना के बाद इलाके में डर और चर्चा का माहौल है।

छात्र के लापता होने से बढ़ी चिंता
पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को कक्षा 9 में पढ़ने वाला यह छात्र अचानक घर से लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। छात्र की मां ने जब खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि वह अक्सर कैंपबेल रोड स्थित अपने एक दोस्त के घर जाता था। जब मां वहां पहुंची, तो उसे बताया गया कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं बाहर ले गई है। इसके बाद मां ने तुरंत ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नैनीताल में हुई घटना का खुलासा
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया। हालांकि घर लौटने के बाद छात्र काफी डरा और सदमे में था। कुछ दिनों बाद उसने परिवार को पूरी घटना बताई। उसके अनुसार, महिला उसे घूमाने के बहाने नैनीताल ले गई थी। रास्ते में उसने मोबाइल का सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया। नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसकी अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

वीडियो के जरिए 10 लाख की मांग
लखनऊ लौटने के बाद आरोपी महिला ने उन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की मांग की। पुलिस जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि महिला और छात्र साथ में नैनीताल गए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर लगातार पैसे के लिए दबाव बना रही थी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही अधिकारी इस पहलू से भी जांच कर रहे हैं कि कहीं इस पूरी साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल तो नहीं था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।