लखनऊ में हनी ट्रैप का बड़ा मामला, नाबालिग को फंसाने का आरोप, महिला समेत गिरोह पर केस दर्ज

लखनऊ में एक चौंकाने वाला हनी ट्रैप मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग को फंसाकर अगवा कर लिया गया। महिला अतिका ​​सिद्दीकी और उसके गिरोह के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Apr 16, 2026 - 14:25
 0
लखनऊ में हनी ट्रैप का बड़ा मामला, नाबालिग को फंसाने का आरोप, महिला समेत गिरोह पर केस दर्ज

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने और उसे भगाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की मां ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला और उसके कथित गिरोह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनी ट्रैप में फंसाया गया नाबालिग
पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी ने नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और उसे घर से दूर ले गई। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह भी शामिल है, जो ऐसे मामलों को अंजाम देता है।

25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
पीड़ित मां का आरोप है कि इस गिरोह ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस दौरान कुछ लोग कैमरे में कैद भी हुए हैं, जिससे मामले को और गंभीर माना जा रहा है। परिवार का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी।

फर्जी सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों की भूमिका पर सवाल
मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ फर्जी सामाजिक कार्यकर्ता और तथाकथित पत्रकार इस गिरोह का साथ दे रहे थे। ये लोग सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस जांच में महिला के आरोप निकले गलत
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला द्वारा लगाए गए कई आरोप झूठे पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल मुख्य आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी और उसके सहयोगी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 (रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।