कानपुर में शादी के दौरान खाने को लेकर बवाल, निकाह समारोह बना विवाद का मैदान

Uttar Pradesh News: कानपुर के बिल्हौर में निकाह समारोह के दौरान चिकन लेग पीस को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई और दूल्हे ने स्टेज से तलाक का ऐलान कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और निकाह पूरा कर दुल्हन की विदाई हुई।

Apr 12, 2026 - 13:21
 0
कानपुर में शादी के दौरान खाने को लेकर बवाल, निकाह समारोह बना विवाद का मैदान

Kanpur News: कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह अचानक विवाद और मारपीट में बदल गया। मामला उस समय शुरू हुआ जब निकाह के बाद बारातियों को भोजन परोसा जा रहा था। खाने में चिकन लेग पीस को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गेस्ट हाउस का माहौल खुशियों से बदलकर हंगामे में बदल गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

चिकन लेग पीस को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कस्बे के गुड्डू ने अपनी बेटी निशा का निकाह बिल्हौर निवासी पप्पू के बेटे फजल से तय किया था। शनिवार रात बिल्हौर के एक गेस्ट हाउस में निकाह की रस्में पूरी हो चुकी थीं। इसके बाद बारातियों को खाना परोसा जा रहा था। इसी दौरान कुछ बारातियों ने चिकन लेग पीस की मांग की, लेकिन आरोप है कि लेग पीस कम होने के कारण उन्हें अन्य मांस परोसा गया। इसी बात को लेकर कुछ बाराती नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया।

दोनों पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के चाचा जमील और चचेरे भाई सलीम जब मामला शांत कराने पहुंचे तो उनकी बारातियों में शामिल जीशान नाम के युवक से तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस झगड़े में दुल्हन पक्ष के जमील और सलीम घायल हो गए, जिससे समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

गुस्से में दूल्हे ने स्टेज से किया तलाक का ऐलान
मारपीट और हंगामे के बीच दूल्हा फजल भी गुस्से में आ गया। बताया गया कि उसने स्टेज पर खड़े होकर तलाक, तलाक, तलाक कह दिया। यह सुनते ही समारोह में सन्नाटा छा गया और दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए। खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदल गया।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता और निकाह पूरा
घटना की सूचना मिलने पर बिल्हौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म कर लिया। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। हल्की चोटों के बाद भी समझौता हो गया और मौलवी ने निकाह की बाकी रस्में पूरी कराईं। इसके बाद दुल्हन की रजामंदी से उसकी विदाई भी शांतिपूर्ण तरीके से कर दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।