बेटी बहुत मारती है साहब… DM के पास पहुंची 76 साल की बुजुर्ग महिला, जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: कानपुर में एक वृद्ध मां अपनी बेटी से परेशान होकर जनतादर्शन में पहुंची। बेटी पर दुर्व्यवहार और घर से निकालने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जांच की और दोनों पक्षों में बातचीत कराकर मामला सुलझाया।

Apr 12, 2026 - 14:28
 0
बेटी बहुत मारती है साहब…  DM के पास पहुंची 76 साल की बुजुर्ग महिला, जानें पूरा मामला

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से एक अलग तरह का पारिवारिक मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध मां अपनी ही बेटी से परेशान होकर प्रशासन की शरण में पहुंच गई। आमतौर पर बुजुर्ग माता-पिता को बेटे या बहू द्वारा प्रताड़ित किए जाने की खबरें आती हैं, लेकिन इस मामले में स्थिति उलट देखने को मिली। 76 वर्षीय महिला ने जिलाधिकारी के जनतादर्शन में पहुंचकर अपनी ही बेटी के खिलाफ शिकायत की, जिससे प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया।

बेटी पर दुर्व्यवहार और घर से निकालने का आरोप
जानकारी के अनुसार तहसील सदर के ग्राम दूल की रहने वाली सरस्वती 9 अप्रैल को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पहुंचीं। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रेमशान्ती उनके साथ आए दिन दुर्व्यवहार करती है। उनका कहना था कि घर में लगातार विवाद होता रहता है और हाल ही में बेटी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इस स्थिति में उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी और अपनी बेटी से घर खाली कराने की मांग की।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। मौके पर नायब तहसीलदार सचेण्डी, थानाध्यक्ष, ग्राम प्रधान और गांव के कई लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली।

दोनों पक्षों ने रखी अपनी-अपनी बात
ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि मां-बेटी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। वृद्धा ने कहा कि वह शांतिपूर्ण जीवन चाहती हैं, लेकिन घर में विवाद खत्म नहीं हो रहा। वहीं बेटी प्रेमशान्ती ने बताया कि वह ससुराल में प्रताड़ना के कारण अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। उसने मारपीट के आरोपों से इनकार किया और कहा कि बेटी की शादी के बाद वह ससुराल लौट जाएगी।

बातचीत से सुलझा मामला
गांव के लोगों और अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई गई। काफी देर तक चर्चा के बाद मामला शांत हुआ और अस्थायी सहमति बन गई। उपजिलाधिकारी अनुभव सिंह ने मां-बेटी के बीच सुलह कराई। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल और चौकी प्रभारी को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।