कानपुर के घाटमपुर में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, खेत के पास नाली में मिला शव

कानपुर के घाटमपुर में 15 वर्षीय छात्र का शव खेत के पास नाली में मिला। जांच में सामने आया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Mar 8, 2026 - 17:05
 0
कानपुर के घाटमपुर में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, खेत के पास नाली में मिला शव

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोर का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास एक नाली में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, घाटमपुर के कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह का 15 वर्षीय बेटा प्रतीक गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह साइकिल लेकर खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद पिता संतोष सिंह और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

500 मीटर दूर नाली में मिला शव
काफी खोजबीन के बाद प्रतीक का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों के पास एक नाली में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार उसकी साइकिल पास ही खेत में स्टैंड पर खड़ी मिली थी। जबकि किशोर का शव नाली में पड़ा था। उसके शरीर का कुछ हिस्सा पानी के अंदर था और चेहरा बाहर दिखाई दे रहा था।

लोअर के नारे से गला घोंटने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोर के पहने हुए लोअर के नारे से ही उसका गला घोंटा गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या इसी तरीके से की गई है। घटना के समय मृतक की मां सारिका अपने मायके गई हुई थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचीं। बेटे का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर और उनकी शंका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कई टीमें जांच में लगीं
वहीं कानपुर के डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।