जंगल के रास्ते में दरिंदगी… दोस्त को पीटकर भगाया, फिर छात्रा के साथ जो हुआ... सुनकर खौल उठेगा खून

इंदौर के महू के बेरछा जंगल में कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना हुई। मंदिर से लौटते समय दो बदमाशों ने युवक को पीटकर भगा दिया और छात्रा के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने SIT बनाई है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Apr 17, 2026 - 13:31
 0
जंगल के रास्ते में दरिंदगी… दोस्त को पीटकर भगाया, फिर छात्रा के साथ जो हुआ... सुनकर खौल उठेगा खून

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिला के महू क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। बेरछा जंगल इलाके में दो बदमाशों ने एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने एक दोस्त के साथ मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने पहले छात्रा के साथ आए युवक पर हमला किया और उसे बेरहमी से पीटकर भगा दिया, जिसके बाद छात्रा अकेली रह गई और दरिंदगी का शिकार हो गई।

मंदिर दर्शन के बाद लौटते समय घात लगाकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार शाम अपने परिचित युवक के साथ लगनचा मंदिर दर्शन करने गई थी। दोनों वापस जंगल के रास्ते से लौट रहे थे, तभी दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने बिना किसी चेतावनी के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जान बचाने के लिए युवक वहां से भाग गया, जिसके बाद छात्रा अकेली रह गई।

अकेली छात्रा से दरिंदगी, शरीर पर गंभीर चोटें
युवक के भागने के बाद आरोपियों ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ हैवानियत की। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, जिससे उसके चेहरे, गर्दन और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। संघर्ष के दौरान बदमाशों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया और बाद में जंगल में उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने किसी तरह बाहर निकलकर डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, SIT का गठन किया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। डीआईजी मनोज सिंह, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया और एएसपी रूपेश द्विवेदी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पीड़िता को दोबारा घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम और भागने के रास्तों की जांच की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़िता इंदौर में पढ़ाई करती है, इलाज जारी
बताया जा रहा है कि पीड़िता इंदौर में कॉलेज की छात्रा है और युवक दिहाड़ी मजदूरी करता है। हमले में युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कर इलाज और काउंसलिंग दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और टीमों की मदद से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का बयान और सुरक्षा पर सवाल
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर जंगल और सुनसान इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।