घर पर बनाएं नेचुरल नाइट सीरम, बिना केमिकल के पाएं ग्लोइंग और यंग स्किन
घर पर एलोवेरा, विटामिन ई और गुलाब जल का उपयोग करके प्राकृतिक नाइट सीरम बनाना सीखें, जिससे आपकी त्वचा दमकती हुई, जवां और स्वस्थ दिखेगी।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई साफ, चमकदार और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए महिलाएं अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स उम्मीद के मुताबिक असर नहीं दिखाते। ऊपर से इनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू और नेचुरल उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। खासकर रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है, इसलिए नाइट स्किनकेयर बहुत जरूरी होता है। अगर सही नाइट सीरम इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और वह धीरे-धीरे हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
घर पर बनाएं आसान नाइट सीरम
नेचुरल नाइट सीरम बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होती है—एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल। सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, फिर इसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल मिलाएं। इसके बाद 1 चम्मच गुलाब जल डालें और तीनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को एक साफ बोतल में भर लें। आपका नाइट सीरम तैयार है, जो स्किन को हेल्दी और यंग बनाने में मदद करेगा।
एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा जेल में विटामिन A, C, E, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंजाइम्स और मिनरल्स होते हैं। यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और मॉइश्चराइज बनाए रखता है। साथ ही यह पिंपल्स, दाग-धब्बों और सूजन को कम करने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक देता है।
विटामिन E और गुलाब जल का असर
विटामिन E कैप्सूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं और झुर्रियों व फाइन लाइन्स को कम करते हैं। यह स्किन को अंदर से पोषण देकर एजिंग के असर को धीमा करता है। वहीं गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को टोन करते हैं, पोर्स को टाइट करते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
नाइट सीरम लगाने का सही तरीका
नाइट सीरम लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। फिर 2-3 बूंद सीरम लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आने लगेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
