पत्नि किसी और के साथ कर रही थी एन्जॉय… तभी अचानक आ गया पती, फिर प्रेमी ने भी नहीं दिया साथ, युवती ने ले ली खुद की जान

बांका के अमरपुर में 19 वर्षीय लाडो खातून ने प्रेमी की बेवफाई और सामाजिक अपमान से आहत होकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी गुफरान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Apr 9, 2026 - 16:27
 0
पत्नि किसी और के साथ कर रही थी एन्जॉय… तभी अचानक आ गया पती, फिर प्रेमी ने भी नहीं दिया साथ, युवती ने ले ली खुद की जान

Bihar News: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नया टोला हसनपुर की रहने वाली 19 वर्षीय लाडो खातून ने प्रेमी की बेवफाई और सामाजिक अपमान से आहत होकर जहर खा लिया। शादी के महज 10 महीने बाद यह वैवाहिक जीवन इतनी दर्दनाक घटना में बदल गया। लाडो की शादी जुलाई 2025 में बौंसी निवासी मोहम्मद हासिब से बड़ी धूमधाम से हुई थी। शुरूआत के चार महीने तक सब ठीक था, लेकिन पांचवें महीने में लाडो का दिल पड़ोस के युवक गुफरान पर आ गया।

प्रेम प्रसंग और विवाद
दोनों के बीच चोरी-छिपे प्रेम संबंध शुरू हो गए, जिसे पति हासिब को नहीं पता था। घटना के दस दिन पहले लाडो अपने पति के साथ मायके आई थी। बुधवार को जब हासिब बाजार गया, तभी प्रेमी गुफरान घर पहुंचा। अचानक हासिब लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर गुफरान ने अपने साथियों को बुलाकर हासिब की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पंचायत और मानसिक टूटन
घटना शांत कराने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। देर शाम तक चली पंचायत में जब गुफरान के सामने लाडो को अपनाने या उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा गया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के धोखे और पति द्वारा ठुकराए जाने की आशंका ने लाडो को मानसिक रूप से तोड़ दिया।

इलाज के दौरान मौत
पंचायत से मिली मानसिक चोट और भविष्य की चिंता से परेशान लाडो ने देर रात जहरीली दवा खा ली। उसे तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी गुफरान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।