शादी की शॉपिंग पर निकली थी युवती, रास्ते में घात लगाए बैठे दरिंदे… मंगेतर के सामने अगवा कर किया गैंगरेप
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक युवती के साथ देर शाम कुछ युवकों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। युवती अपने मंगेतर के साथ बाजार से लौट रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर युवती को जबरन अगवा कर लिया गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और गुस्से का माहौल है।
मंगेतर के सामने हुई वारदात, विरोध पर किया अगवा
यह पूरा मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार गांव का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी। बुधवार की शाम वह अपने मंगेतर के साथ शादी की खरीदारी करने मुंडेरवा बाजार गई थी। वापस लौटते समय चौराहे पर कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब मंगेतर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धमकाया और युवती को जबरन उठा ले गए। इसके बाद गांव के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, पुलिस में मचा हड़कंप
युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कई टीमें गठित की गईं।
चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पांचवां आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
