अयोध्या एयरपोर्ट पर मनाया गया स्थापना दिवस, यात्रियों के साथ बांटी खुशियां

अयोध्या हवाई अड्डे ने एएआई के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई, किफायती कैफे, खेल क्षेत्र और पुस्तकालय जैसी नई सुविधाएं शुरू की हैं।

Apr 1, 2026 - 16:55
 0
अयोध्या एयरपोर्ट पर मनाया गया स्थापना दिवस, यात्रियों के साथ बांटी खुशियां

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की स्थापना के उपलक्ष्य में अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें एयरपोर्ट प्रशासन ने कई नई सुविधाओं की जानकारी दी। यात्रियों के साथ केक काटकर इस दिन को खास बनाया गया और उन्हें फूल व चॉकलेट देकर खुशियां साझा की गईं।

1995 में हुआ था AAI का गठन
बताया गया कि 1 अप्रैल 1995 को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का गठन हुआ था। इसी के उपलक्ष्य में हर साल स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष का संदेश भी कर्मचारियों के बीच पढ़ा गया, जिसमें संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

यात्रियों के लिए शुरू हुई नई सुविधाएं
अयोध्या एयरपोर्ट पर अब सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए पार्किंग और एयरपोर्ट परिसर में आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ पानी मिल सके।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
एयरपोर्ट पर ‘अवसर’ योजना के तहत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को खास जगह दी गई है। यहां वे अयोध्या और उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पाद बेच सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और यात्रियों को भी स्थानीय चीजें खरीदने का मौका मिलेगा।

सस्ती कैफे और बच्चों के लिए प्ले एरिया
जल्द ही एयरपोर्ट पर एक कैफे शुरू किया जाएगा, जहां चाय 10 रुपये, समोसा 20 रुपये और पानी की बोतल 10 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा बच्चों के लिए प्ले एरिया भी बनाया जा रहा है, ताकि परिवार के साथ यात्रा करने वालों को सुविधा मिल सके।

अनोखी लाइब्रेरी सुविधा भी होगी शुरू
एयरपोर्ट पर एक अनोखी लाइब्रेरी सुविधा शुरू की जा रही है। यात्री यहां से किताब लेकर विमान में पढ़ सकते हैं और अपने गंतव्य एयरपोर्ट पर उसे वापस कर सकते हैं।

 (रिपोर्टः अनूप कुमार अयोध्या)

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।