108 लड़कियों से शोषण का सनसनीखेज मामला… अमरावती में 4 आरोपियों का काला जाल, 47 सदस्यीय SIT जांच में जुटी

Amravati News: अमरावती के परतवाड़ा में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर SIT गठित की है। जांच में 18 वीडियो और 39 फोटो मिले हैं। मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है।

Apr 15, 2026 - 16:09
 0
108 लड़कियों से शोषण का सनसनीखेज मामला… अमरावती में 4 आरोपियों का काला जाल, 47 सदस्यीय SIT जांच में जुटी

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान कई अश्लील वीडियो और फोटो मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने 47 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो पूरे नेटवर्क की जांच करेगी। वहीं मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

चार आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो और फोटो बरामद
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोहम्मद अयाज उर्फ मोहम्मद तनवीर, उजेर खान उर्फ इकबाल खान, तरबेज खान उर्फ तस्लिम खान और मोहम्मद साद उर्फ मोहम्मद सादिक शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी उजेर खान ने कुछ अश्लील वीडियो मोहम्मद साद को भेजे थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अब तक 18 अश्लील वीडियो और 39 फोटो बरामद किए गए हैं।

108 लड़कियों को बनाया निशाना, ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इन आरोपियों पर करीब 108 लड़कियों के साथ शोषण करने का गंभीर आरोप है। पुलिस का मानना है कि शिकायतों की संख्या आगे और बढ़ सकती है, जिससे केस और बड़ा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों से आगे आकर शिकायत करने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

47 सदस्यीय SIT करेगी पूरे मामले की जांच
इस गंभीर मामले की जांच के लिए 47 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। इसमें 11 अधिकारी और 36 पुलिसकर्मी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि यह टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई
मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर के घर के एक हिस्से को अवैध निर्माण मानते हुए नगर परिषद ने कार्रवाई की। जांच के बाद उस हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में बंद का आह्वान भी किया गया और बाजार पूरी तरह बंद रहे।

स्थानीय लोगों में गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर और पासपोर्ट रद्द करने तक की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच तेजी से जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।