CBSE 10वीं में अमर पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार जलवा, टॉप अंकों से बढ़ाया मान
अमर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। अद्रिका सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित होते ही अमर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हर साल की तरह इस बार भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह शानदार उदाहरण देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टॉपर्स ने किया स्कूल का नाम रोशन
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा आद्रिका सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उनके अलावा अमृत पांडेय और शुभी पांडेय ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं आर्या मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही अनुष्का मिश्रा (88.2%), अर्चित चतुर्वेदी (88%), शान्वी पाण्डेय (87.8%), शिवांगी बघेल (87.8%), अनन्या जयसवाल (87.6%) और उत्कर्ष साहू (86.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी छात्रों ने अपने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सभी मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री गिरीश कुमार पाण्डेय (डिप्पुल पाण्डेय), निदेशक आशुतोष पाण्डेय और प्रधानाचार्या आकांक्षा त्रिपाठी ने छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सफलता का श्रेय मेहनत और मार्गदर्शन को
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सभी के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। साथ ही छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई।
(रिपोर्टः अनूप कुमार अयोध्या)
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
