प्रतापगढ़ पहुंचे अजय राय, राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बोले- भीड़ कितनी थी ये वक्त बताएगा, सपा से गठबंधन पर भी साफ किया रुख

प्रतापगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रयागराज में राहुल गांधी के युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने भीड़, पेपर लीक, PDA फॉर्मूले और 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी बात रखी।

Aug 9, 2026 - 17:59
 0
प्रतापगढ़ पहुंचे अजय राय, राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बोले- भीड़ कितनी थी ये वक्त बताएगा, सपा से गठबंधन पर भी साफ किया रुख

प्रतापगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रयागराज में शनिवार को हुए राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से किए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम में भीड़ को लेकर भाजपा नेताओं के फ्लॉप शो के दावों पर अजय राय ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी कितनी थी और कितनी भीड़ पहुंची, यह वक्त बताएगा। अजय राय ने दावा किया कि प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम में करीब डेढ़ से दो लाख लोग पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा अपने घरों से कार्यक्रम में आए और राहुल गांधी के विचारों को सुना। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रयागराज के लोगों से पूछा जा सकता है कि कार्यक्रम में कितनी भीड़ थी।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर पलटवार
अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बच्चों और देश के भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी और अडानी मिलकर देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। अजय राय ने दावा किया कि पहले प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर प्रयागराज की सरकारी प्रेस में छपते थे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब गुजरात के ठेकेदारों के माध्यम से पेपर छपवाए और बेचे जा रहे हैं। अजय राय ने ये आरोप सरकार की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लगाए।

संत रविदास स्थल का जिक्र कर भाजपा पर निशाना
अजय राय ने वाराणसी के संत रविदास स्थल का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर नितिन नवीन तक को जाना था, लेकिन कोई नहीं गया और कुर्सियां खाली रह गईं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि एक भी ऐसा फोटो या वीडियो दिखा दें, जिसमें कार्यक्रम पूरी तरह पैक नजर आ रहा हो। अजय राय ने कहा कि इसके विपरीत प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर अजय राय ने कहा कि कार्यक्रम गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर हुआ। उनके मुताबिक इस कार्यक्रम का संदेश पूरे प्रदेश और देश में गया है। 

अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर बोले- ब्राह्मण समाज सर्वोपरि
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नए PDA फॉर्मूले में पंडित समाज को शामिल किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि ब्राह्मण समाज उनके लिए सर्वोपरि और अग्रज है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही ब्राह्मण समाज कांग्रेस पार्टी के साथ रहा है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए। उनके मुताबिक इन मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में प्रदेश के विकास के साथ सभी को साथ लेकर चलने का काम हुआ।

2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले- फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा
2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अजय राय ने कहा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और किस पार्टी के साथ गठबंधन होगा, इसका फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस का फोकस 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन सृजन करने पर है। पार्टी बूथ और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content