आंधी से बचने गई 13 साल की बच्ची, निर्माणाधीन मकान में 5 नाबालिगों ने बनाया हवस का शिकार

Uttar Pradesh News: लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पांच नाबालिग आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 8, 2026 - 15:58
 0
आंधी से बचने गई 13 साल की बच्ची, निर्माणाधीन मकान में 5 नाबालिगों ने बनाया हवस का शिकार

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक निर्माणाधीन मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है, जो पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है। उसके साथ चार अन्य नाबालिग भी शामिल थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता कन्नौज जिले की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है।

आंधी से बचने के लिए रुकी, वहीं हुई वारदात
पीड़िता के पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। परिवार के अनुसार, मां की तबीयत खराब थी, इसलिए लड़की काम पर गई थी। रात करीब 8:30 बजे लौटते समय अचानक आई आंधी और बारिश से बचने के लिए वह एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई। इसी दौरान मुख्य आरोपी अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने लड़की को बंधक बना लिया, हाथ-पैर बांध दिए, मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिवार और लोगों ने बचाया, आरोपी पकड़े गए
जब लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। निर्माणाधीन मकान से आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। वहां लड़की बदहवास हालत में मिली और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। दो आरोपी छत से कूदकर भागने लगे, जिससे उन्हें चोट भी आई।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की ने बताया कि मुख्य आरोपी उसका परिचित था और उसी ने सबसे पहले दुष्कर्म किया। वहीं उसके दोस्तों ने आरोपी का इस कुकर्म में साथ देतें हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर आशियाना थाना में मामला दर्ज कर लिया जाता है।   

आरोपियों से की जा रही है पुछताछ
बता दें कि घटना स्थल पर डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं। आरोपियों से पुलिस ने पुछताछ जारी कर दिया है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।