जानें क्या हैं ब्लैक हॉक कमांडो… जो कानपुर के गलियों में हैं तैनात, यूपी पुलिस की अनोखी पहल

Uttar Pradesh News: कानपुर पुलिस ने दंगों और उपद्रव को रोकने के लिए ‘ब्लैक हॉक’ नाम की स्पेशल यूनिट बनाई है। 60 प्रशिक्षित जवानों की यह टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस यह दस्ता शहर में शांति बनाए रखने और अपराधियों में डर पैदा करने का काम करेगा।

Apr 9, 2026 - 15:31
 0
जानें क्या हैं ब्लैक हॉक कमांडो… जो कानपुर के गलियों में हैं तैनात, यूपी पुलिस की अनोखी पहल

Kanpur News: कानपुर में अब दंगाइयों और उपद्रवियों के लिए मुश्किल समय आने वाला है। शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत और अभेद्य बनाने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक खास और ताकतवर यूनिट तैयार की है, जिसे ‘ब्लैक हॉक’ नाम दिया गया है। काले सुरक्षा कवच में लैस ये कमांडो अब शहर की गलियों में उतर चुके हैं। इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई करना और हालात को जल्दी नियंत्रित करना है। पुलिस का मानना है कि इससे शहर में सुरक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

60 जवानों की स्पेशल टीम, खास ट्रेनिंग
कानपुर जैसे संवेदनशील शहर को ध्यान में रखते हुए इस यूनिट को तैयार किया गया है। ‘ब्लैक हॉक’ विंग में 60 चुने हुए, सक्रिय और ऊर्जावान पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इन जवानों को खास तौर पर भीड़ नियंत्रण और छापामार कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये जवान आधुनिक काले रंग के बॉडी गियर से लैस होंगे, जो उन्हें पथराव और हमले से सुरक्षित रखेगा। यह टीम क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तरह काम करेगी और मौके पर तुरंत पहुंचकर हालात संभालेगी।

मौके पर ही कार्रवाई की पूरी ताकत
ब्लैक हॉक यूनिट को केवल तैनाती ही नहीं, बल्कि मौके पर फैसले लेने की बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। अगर कहीं दंगा, बवाल या आगजनी जैसी स्थिति बनती है, तो ये कमांडो तुरंत कदम उठा सकते हैं। इनमें लाठीचार्ज का फैसला लेना, रबर बुलेट से फायरिंग करना और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना शामिल है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य सूचना मिलते ही कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना है।

ट्रायल मोड में दस्ता, रूट मार्च जारी
फिलहाल ब्लैक हॉक दस्ता ट्रायल मोड में काम कर रहा है। ये जवान रोजाना शहर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों और तंग गलियों में स्थानीय पुलिस के साथ रूट मार्च कर रहे हैं। इसका मकसद अपनी मौजूदगी दिखाना, अपराधियों में डर पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। कानपुर पुलिस की यह पहल साफ संकेत देती है कि अब शहर में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ‘ब्लैक हॉक’ की नजर हर उस व्यक्ति पर रहेगी, जो कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।